Hot News

Ghibli स्टाइल में बनाएं अपना खुद का एनीमेशन ऐप, जानिए पढ़ाई और जरूरी स्किल्स

Ghibli Course: सोशल मीडिया पर Ghibli नाम का सॉफ्टवेयर बड़ी धूम मचा रखी है. यह सॉफ्टवेयर इंसान की तस्वीरों को कार्टून में बदलने का काम करती है, जिसका इस्तेमाल कर के अमूमन हर दूसरा व्यक्ति अपनी तस्वीरों को कार्टून में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है. इस सॉफ्टवेयर से जेनरेट हुई तस्वीर पुराने समय में पढ़ी जाने वाली कॉमिक्स की किताबों को याद करने पर मजबूर कर देती है. इस इमेज को देखकर कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर यह फोटो को कैसे कार्टून में बदल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस तरह की चीजों को करने के लिए कौन सी पढ़ाई करने की जरूरत होती है.

एनीमेशन की बेसिक समझ

Ghibli जैसी खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली एनीमेशन फिल्में बनाने के लिए एक अच्छा सॉफ्टवेयर या ऐप डेवलप करने के लिए आपको तकनीकी और क्रिएटिव दोनों तरह की पढ़ाई करनी होगी. इसके लिए आपको एनीमेशन की तगड़ी समझ होनी चाहिए. इसके लिए आपको एनीमेशन और फाइन आर्ट्स से संबंधित डिग्री या डिप्लोमा की जरूरत होगी. साथ ही आपको स्टोरी और विजुअलाइजेशन की अच्छी समझ होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Best Course: पूरा होगा विदेश घूमने का सपना, 12वीं के बाद करें ये कोर्स, मोटी सैलरी के साथ मिलेगा फॉरेन टूर

Animation / Fine Arts में डिग्री या कोर्स

  • BFA (Bachelor of Fine Arts)
  • Diploma in 2D/3D Animation
  • Online Courses: Coursera, Udemy, Animation Mentor

जरूरी स्किल्स

  • Storyboarding और Visual Storytelling
  • Character Design और Background Art

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट स्किल्स

अगर आप खुद Ghibli जैसा एनीमेशन ऐप बनाना चाह रहे हैं, तो आपको Programming की अच्छी समझ होनी चाहिए और कई Programming Language का ज्ञान होना चाहिए. इसके लिए आप कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर सकते हैं.

लैंग्वेज और टूल्स

  • Languages- C++, Python, JavaScript
  • Frameworks- OpenGL, Unity (2D)
  • आर्टिफिशियल लैंग्वेज (AI) और मशीन लैंग्वेज (ML)
  • UI/UX Design का नॉलेज

The post Ghibli स्टाइल में बनाएं अपना खुद का एनीमेशन ऐप, जानिए पढ़ाई और जरूरी स्किल्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top