Hot News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: योगा सेशन में साइडलाइन होगी अभीरा, रूही-अरमान होंगे कोजी, संजय गिरफ्तार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने इमोशनल ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को बांधे रखता है. लेटेस्ट ट्रैक में हम देखते हैं कि कैसे अरमान और अभीरा, रोहित को खोने के दर्द से उबरने में रूही की मदद कर रहे हैं. हाल ही में, निर्माताओं ने एक प्रोमो जारी किया, जिसमें अभीरा को सोनोग्राफी अपॉइंटमेंट के दौरान साइडलाइन कर दिया जाता है. जहां रूही और अरमान शिशु को लेकर उत्साहित हैं, वहीं अभिरा चुपचाप दूर से देखती है.

अरमान और रूही योगा में एक मोमेंट करेंगे शेयर

सीरियल के आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अभीरा और अरमान रूही को लेकर बेबीमून पर जाते हैं. जहां तीनों योगा सेशन अटेंड करते हैं. तभी एक आसन के दौरान अभीरा को चोट लग जाती है. जिसके बाद अरमान उसकी मदद करने के लिए वहां पहुंचता है. इसके बाद जब रूही योगा करती है, तो अरमान उसकी मदद करता है और दोनों एक मोमेंट शेयर करते हैं. अभीरा साइडलाइन फील करती है और कोने में दोनों को देखती रहती है.

संजय होंगे गिरफ्तार

इसके अलावा पुलिस संजय यानी की फूफा सा को गिरफ्तार करने के लिए पोद्दार मेंशन पहुंचती है. चारु और अभीर यह देखकर शॉक्ड हो जाते हैं. संजय की गिरफ्तारी का क्या कारण है, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है. हो सकता है कि उसके पोद्दार फर्म में किए गए बड़े घोटाले शामिल हो. दादीसा इस घटना से बेसमाचार रहती है. चारु अपने पिता को यूं जाते देख रो पड़ती है और टूट जाती है. आने वाले एपिसोड में हम बड़ा धमाका देखेंगे.

यह भी पढ़ें- Anupama: पराग को पता चला कि मोहित है उसका बेटा, ख्याति को कोठारी हाउस आने से इस शख्स ने किया मना

यह भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर जाट का क्या गदर 2 जैसा चलेगा जादू, पहले दिन करेगी इतनी कमाई

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: योगा सेशन में साइडलाइन होगी अभीरा, रूही-अरमान होंगे कोजी, संजय गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top