Hot News

JSSC Calendar 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 38 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, होंगी 13 परीक्षाएं

JSSC Calendar 2025 in Hindi: झारखंड में प्रशासनी नौकरी (Sarkari Naukri) का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने वर्ष 2025-26 के लिए नया भर्ती शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार 13 बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी और इनके जरिए विभिन्न विभागों में 38,988 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. यहां आपके लिए परीक्षाओं (JSSC Calendar 2025) और विभागों में पोस्ट की जानकारी दी जा रही है.

JSSC Calendar 2025 के शेड्यूल के अनुसार, विभागों में शिक्षा, पुलिस, उत्पाद और तकनीकी सेवाएं प्रमुख हैं. इस भर्ती प्रक्रिया में 12वीं पास अभ्यर्थियों से लेकर स्नातक योग्यताधारी उम्मीदवारों तक को शामिल होने का मौका मिलेगा. 

यह भी पढ़ें- JSSC Exam Calendar 2025-26 Out: जेएसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025-26 जारी, नोट कर लें ये जरूरी डेट

JSSC भर्ती कैलेंडर 2025: घोषित प्रमुख परीक्षाएं

भर्ती का नाम एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इंटर प्रशिक्षित सहायक शिक्षक भर्ती इंटरमीडिएट + प्रशिक्षण डिप्लोमा
उत्पाद कांस्टेबल चयन परीक्षा मैट्रिक या समकक्ष
पुलिस उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा स्नातक (Graduation)
स्त्री पर्यवेक्षक पद इंटर या स्नातक (पद अनुसार)
तकनीकी एवं विशेष दक्षता वाले पद संबंधित तकनीकी योग्यता
मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 10वीं पास.

JSSC की संभावित भर्तियां 2025 – शेड्यूल और जानकारी

भर्ती का नाम कुल पद विज्ञापन जारी होने की संभावना परीक्षा तिथि (संभावित) रिजल्ट जारी होने की तिथि
झारखंड सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 975 मई 2025 अक्टूबर 2025 जनवरी 2026
तकनीकी / विशेष योग्यताधारी संयुक्त परीक्षा 2025 (Combined Technical / Special Qualification Examination 2025) 695 जून 2025 नवंबर 2025 फरवरी 2026.

यह भी पढ़ें- JSSC ने ये क्या कर दिया? जारी परीक्षा कैलेंडर में भारी ब्लंडर, अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति

JSSC भर्ती कैलेंडर 2025 कहां से डाउनलोड करें?

कैंडिडेट्स JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती कैलेंडर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. इस कैलेंडर में हर परीक्षा की जरूरी जानकारियां जैसे विज्ञापन की तारीख, परीक्षा की संभावित तिथि और रिजल्ट की अनुमानित तारीख शामिल हैं. जिस पद के लिए आप योग्य हैं तो उसी अनुसार अपनी तैयारी की योजना बनाएं. नियमित रूप से वेबसाइट विजिट करते रहें और पुराने प्रश्नपत्रों व सिलेबस से अभ्यास शुरू करें.

JSSC Calendar 2025 यहां से डायरेक्ट देखें

The post JSSC Calendar 2025: प्रशासनी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 38 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, होंगी 13 परीक्षाएं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top