Hot News

झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पति के साथ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की

CS Alka Tiwari Visits Itkhori Bhadrakali Mandir| इटखोरी (चतरा), विजय शर्मा : झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी अपने पति और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी के साथ शनिवार (12 अप्रैल) को चतरा जिले के इटखोरी स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर पहुंचीं. अलका तिवारी और डीके तिवारी ने मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने मां भद्रकाली के चरणों में शीश झुकाकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

मुख्य सचिव ने पंचमुखी हनुमान, शनिदेव और नंदीदेव के भी किये दर्शन

मां भद्रकाली के दर्शन करने के बाद मुख्य सचिव और पूर्व मुख्य सचिव ने पंचमुखी हनुमान, शनिदेव और नंदीदेव के भी दर्शन किये. इसके बाद सहस्त्रशिवलिंगम का जलाभिषेक किया. हिंदुस्तानीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी अलका और उनके पति ने म्यूजियम भी देखा. म्यूजियम में प्राचीन काल के अवशेष रखे हैं, जिसका अवलोकन किया.

मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य ने दिलायी मंदिर के मास्टर प्लान की याद

मां भद्रकाली मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह ने मुख्य सचिव अलका तिवारी को मंदिर के मास्टर प्लान की याद दिलायी. मुख्य सचिव ने कहा कि इस मामले को वह गंभीरता से लेंगी और पर्यटन सचिव से बात करेंगी. इस अवसर पर चतरा के उपायुक्त ने उन्हें मां भद्रकाली की तस्वीर और कॉपी टेबल बुक भेंट की.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भद्रकाली मंदिर परिसर में मुख्य सचिव ने किया पौधरोपण

भद्रकाली मंदिर आगमन पर मुख्य सचिव अलका तिवारी को डाक बंगला में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में पौधरोपण किया. इससे पहले डीसी और एसपी ने उनका अभिवादन किया. इस मौके पर डीडीसी अमरेंद्र सिन्हा, सिमरिया एसडीओ सन्नी राज, चतरा एसडीओ जहूर आलम और सीओ सविता सिंह मौजूद थीं.

इसे भी पढ़ें

JSSC ने ये क्या कर दिया? जारी परीक्षा कैलेंडर में भारी ब्लंडर, अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति

झारखंड से जम्मू और चंडीगढ़ का सफर और हुआ आसान, रेलवे ने उठाया ये कदम

The post झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पति के साथ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top