Hot News

Mango Sandwich Recipe: आम से बनाएं टेस्टी सैंडविच डेसर्ट, गर्मी में पाएं ठंडक और मिठास

Mango Sandwich Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही आम की बहार आ जाती है. बाजार में चारों तरफ रसीले और मीठे आम दिखाई देने लगते हैं. आम खाने का मजा ही कुछ और है, और जब इसके साथ कुछ नया ट्राई करें तो मजा दोगुना हो जाता है. ऐसे में आपको आम का सैंडविच जरूर ट्राई करना चाहिए, जो आपको आम का नया टेस्ट देगा. आम का यह सैंडविच डेसर्ट आपको गर्मी में ठंडक और मिठास का अनुभव कराएगा. आम का मीठा फ्लेवर आपके मुंह में मिठास घोल देगा, जिससे आप इसका आनंद लेते रहेंगे. आप इसे आने वाले गेस्ट के लिए या गर्मी में कुछ ठंडा और आम का स्वाद लेने के लिए परोस सकते हैं. आज हम आपके लिए लाएं हैं आम के सैंडविच बनाने की बेहद ही आसान रेसिपी. तो देर किस बात की, आइए जानते हैं कि आप कैसे आसानी से आम का सैंडविच बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं.

सामग्री

  • आम के स्लाइस – 10
  • क्रीम/ग्रीक योगर्ट – 1 बाउल
  • चीनी पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  • आम का प्यूरी – 1 बड़ा चम्मच
  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

आम सैंडविच बनाने की विधि

  1. आम का सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में, क्रीम/ग्रीक योगर्ट, इलायची पाउडर, चीनी, और आम का प्यूरी डाल दें. फिर सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं. इसके बाद इस मिश्रण को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
  2. अब ब्रेड के स्लाइस लें और उनके ब्राउन किनारों को काटकर हटा दें.
  3. मिश्रण ठंडा होने के बाद इस क्रीम मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर अच्छे से फैलाएं. हर एक ब्रेड पर 4-5 आम के स्लाइस रखें, और दूसरे ब्रेड स्लाइस से सैंडविच बनाएं.
  4. इसके बाद इस सैंडविच को एक घण्टे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. एक घंटे बाद ठंडा ठंडा निकालें और एन्जॉय करें.

ये भी पढ़ें: Coconut Rabri Recipe: मुंह में मिठास घोलने वाली नारियल की राबड़ी बनाएं, आसान है विधि

ये भी पढ़ें: Eggless Banana Pan Cake Recipe: बिना अंडे के स्वादिष्ट पैन केक बनाने कीआसान विधि, 15 मिनट में बनकर होगा तैयार

The post Mango Sandwich Recipe: आम से बनाएं टेस्टी सैंडविच डेसर्ट, गर्मी में पाएं ठंडक और मिठास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top