Hot News

गेहूं की फसल इकट्ठा कर रहे किसान की वज्रपात से मौत

बरौली. प्रखंड में दोपहर करीब 11:45 बजे शुरू हुई तेज-आंधी पानी में गिरे ठनके ने एक किसान की जान ले ली. घटना की जानकारी परिजनों को बारिश समाप्त होने के बाद हुई, जब खोजबीन करने वे खेत की ओर गये. घटना तब हुई, जब कोटवां कोइरीहाता के राघव रावत के बेटे 45 वर्षीय किसान सतेंद्र यादव आंधी-पानी से बचाव के लिए अपने कटे गेहूं की फसल को समेटने गये थे. चूंकि आसमान में घनघोर बादल छा रहे थे और पूर्व की बारिश में भीग गये गेहूं की फसल को सूखने के लिए फैलाया गया था. पानी में पुन: फसल बर्बाद न हो, इसलिये उन फसलों को समेटने तथा सुरक्षित करने के सीवान-सरफरा हाइवे के करीब स्थित खेत में गये थे. फसल समेटते समय हीं तेज आंधी-पानी शुरू हो गयी और वे जब तक वहां से जाते, जोर की आवाज से साथ गिरे ठनके ने उनकी जान ले ली. परिजनों को जब जानकारी मिली, तो वे खेत में पहुंचे तथा शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि किसान की मौत हुई है, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है. किसान की मौत की सूचना पर राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, नगर अध्यक्ष ओमबाबु, वार्ड पार्षद संतोष यादव, निर्भय सिंह, संजय बारी सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों को दिलासा देते हुए आपदा से क्षतिपूर्ति दिलवाने की बात कही.

तेज आंधी में टूटे पोल और तार, बिजली बाधित, रास्ता बंद

दोपहर में आयी तेज आंधी-पानी ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया. अभी पिछले दिनों हुई बारिश की परेशानी से किसान उबर भी नहीं पाये थे कि पुन: इस बिन मौसम की बरसात ने जैसे किसानों पर कहर ढा दिया. वहीं बिजली के पोल तथा तार भी टूट गये, जिससे कहला में रास्ता बंद हो गया. आंधी-पानी बंद होते ही पुलिस ने पोल-तार सड़क से हटवाकर आवागमन शुरू कराया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post गेहूं की फसल इकट्ठा कर रहे किसान की वज्रपात से मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top