Hot News

ओबरा के शशिरंजन गुजरात के सीएम के हाथों हुए सम्मानित

ओबरा. उच्य विद्यालय, ओबरा के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज शर्मा के पुत्र व अहमदाबाद स्ट्रांगहोल्ड सेफ्टी सिस्टम के निदेशक ओबरा निवासी शशि रंजन को उद्यमी योगदान के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सम्मानित किया है. यह सम्मान उन्हें हिंदुस्तान में उद्यमिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए अहमादाबाद में मिला है. कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रतिष्ठित उद्यमियों को आमंत्रित किया गया था. पुरस्कृत शशिरंजन ने देशभर के इंडस्ट्री निर्माण व इंडस्ट्रियल सेफ्टी प्रोडक्ट के निर्माण के क्षेत्र में अपना नवाचार उत्कृष्ट प्रबंधन और व्यवसाय के दृष्टिकोण से एक नयी पहचान बनायी है. पुरस्कार पाकर शशिरंजन ने कहा कि यह सम्मान न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरी टीम की समर्पण और मेहनत का फल है. ज्ञात हो कि स्ट्रांगहोल्ड सेफ्टी सिस्टम देशभर में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है. इधर, शशिरंजन को सम्माने मिलने पर शिक्षक अजय कुमार, पूर्व स्टेशन प्रबंधक अरबिंद कुमार, रतनपुर के पूर्व मुखिया सिद्धेश्वर शर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक विकास शंकर, कुंदन कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हरिवंश सिंह, श्रीनिवास शर्मा, प्रभारी प्रधानाध्यापक बिंदेश्वर कुमार सिंह, शिक्षक मिहिर कुमार, समाजसेवी धनंजय शर्मा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र पांडेय, विनोद कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव अमिताभ रंजन आदि लोगो ने हर्ष जताया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post ओबरा के शशिरंजन गुजरात के सीएम के हाथों हुए सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top