Hot News

घर के कमरे में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर मुहल्ले की घटनाचार महीने पहले हुई थी शादी, परिजनों में कोहराम

नोट-फोटो नंबर 13 सीएचपी 10 है, कैप्शन होगा-पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन

छपरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर मुहल्ले में शनिवार की रात एक युवक ने अपने घर के बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान रामबाबू राय के पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गयी है. वह पेशे से ड्राइवर था. इस घटना से पूरे मुहल्ले में शोक की लहर दौड़ गयी है. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. मृतक के बड़े भाई सचेत कुमार ने बताया कि गोलू काफी शांत और सामाजिक स्वभाव का था. घर में किसी भी तरह का तनाव या विवाद नहीं था. उन्होंने कहा कि आत्महत्या का कोई ठोस कारण समझ नहीं आ रहा है, जिससे पूरा परिवार स्तब्ध है.

चार महीने पहले ही हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि करीब चार माह पहले ही गोलू की शादी भेल्दी थाना क्षेत्र के खरीदहां गांव निवासी राजेश राय की पुत्री से धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था. शनिवार की रात जब घटना हुई, तो सबसे पहले मृतक की पत्नी ने ही परिजनों को इसकी सूचना दी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजन रो-रो कर बुरा हाल हुआ था. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post घर के कमरे में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top