Hot News

विशाल हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं

प्रतिनिधि, सीवान. मैरवा थाना क्षेत्र के तितिरा में हुई विशाल यादव की हत्या मामले में पुलिस 22 दिन बाद भी आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. इधर विशाल यादव के परिजनों को जान से मारने की धमकी मिल रही है. विशाल की हत्या के बाद परिजन काफी दहशत में जी रहे हैं. बताते चले कि 23 मार्च की रात्रि दो बाइक और दो स्कॉर्पियो से एक दर्जन से अधिक अपराधी विशाल के घर पहुंचे और फायरिंग करते हुए विशाल का अपहरण कर उसे लेकर चले गये. कुछ ही दूरी पर जाने के बाद उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में दस नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया था. अपराधी विशाल के परिवार को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. विशाल के परिजनों ने कई बार थाना सहित एसपी से भी न्याय की गुहार लगाए है.है. इनके ऊपर दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी हत्या के बाद विशाल की मां तेतरी देवी ने श्रीकांत यादव, विशाल यादव, विशाल शर्मा, हरेंद्र शर्मा, गोलू उर्फ अजय चौहान,राहुल यादव, अंकित कुमार यादव, नौलाख यादव, शिवम उर्फ लालू यादव और शिव कुमार यादव व दो अज्ञात को नामजद की थी.जिसमे पुलिस ने विशाल और गोलू को गिरफ्तार की हैं. इस मामले में थानाध्यक्ष भरत साह ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं. अन्य को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post विशाल हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top