Hot News

डॉ अशोक प्रियदर्शी को बिरसा मुंडा शिखर सम्मान, डॉ शेखर मल्लिक को बिनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान, 15 साहित्यकार सम्मानित

रांची-समग्र साहित्यिक अवदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी (रांची) को बिरसा मुंडा शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया. बिनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान डॉ शेखर मल्लिक (घाटशिला) को उत्कृष्ट साहित्य लेखन के लिए दिया गया है. रश्मि शर्मा (रांची) को कथा लेखन के लिए राधाकृष्ण स्मृति सम्मान, लेखन के लिए रजनी गुप्ता (रामगढ़) को डॉ रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान मिला है. रांची की सत्या शर्मा कीर्ति को समकालीन कविता के लिए हिंदुस्तान यायावर स्मृति युवा सम्मान मिला. कुल 15 सम्मानित किए गए. प्रेस क्लब में आयोजित झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति के तीसरे अलंकरण समारोह में इन्हें सम्मानित किया गया. समिति के अध्यक्ष शिरोमणि महतो और महासचिव नीरज नीर ने सभी को बधाई दी है.

उत्कृष्ट लेखन के लिए इन्हें भी मिला सम्मान

सुजाता कुमारी को समकालीन कविता के लिए सुशीला सामद स्मृति युवा सम्मान, हजारीबाग की गुलांचो कुमारी को कुड़माली भाषा संस्कृति के साथ हिंदी में समसामयिक लेखन लिए सृष्टिधर महतो स्मृति युवा सम्मान, धनबाद के डॉ सुभाष कुमार यादव को विधा-वैविध्य के लिए रघुनाथ महतो स्मृति सम्मान, रांची के प्रणव प्रियदर्शी को साहित्य-पत्रकारिता के लिए कॉमरेड महेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान, गिरिडीह के नेतलाल यादव को खोरठा हिंदी कविता के लिए शिवनाथ प्रमाणिक स्मृति युवा सम्मान दिया गया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड टूरिज्म रोड शो-2025 कोलकाता में ही क्यों? पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कर दिया खुलासा

ये भी किए गए सम्मानित

रांची के डॉ हाराधन कोयरी को पंचपरगनिया साहित्य के लिए जगन्नाथ महतो स्मृति युवा सम्मान, देवघर के रविशंकर शाह को अंगिका हिंदी कविता के लिए डॉ डोमन साहू समीर स्मृति युवा सम्मान, रांची की संघमित्रा रायगुरु को उड़िया हिंदी परस्पर अनुवाद के लिए भाषामित्र सम्मान, नवलेखन के लिए रांची के संतोष कुमार शर्मा को नवल सृजन सम्मान और रांची की चेतना झा को साहित्यिक पत्रकारिता के लिए भाषामित्र सम्मान दिया गया है.

ये भी पढ़ें: रांची के दशम जलप्रपात की BLO दीदियां अब दिल्ली में देंगी ट्रेनिंग, CEC ज्ञानेश कुमार ने की सराहना

डॉ शेखर मल्लिक पर महाविद्यालय को गर्व-कुमार सत्यम

बीडीएसएल स्त्री महाविद्यालय के सचिव कुमार सत्यम ने कहा है कि कॉलेज से जुड़े डॉ शेखर मल्लिक ने अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से महाविद्यालय का मान बढ़ाया है. महाविद्यालय परिवार को इन पर गर्व है. डॉ शेखर मल्लिक राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित और चर्चित युवा लेखक हैं, जिनकी अब तक छह किताबें प्रकाशित हैं. हिंदुस्तानीय भाषा परिषद्, कोलकाता का प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार, प्रतिलिपि सम्मान और सुवर्णशिला सम्मान सहित कई सम्मान और पुरस्कार उन्हें मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद के सौरव शक्ति को सर्वाधिक 1.20 करोड़ का पैकेज, 910 को जॉब ऑफर

The post डॉ अशोक प्रियदर्शी को बिरसा मुंडा शिखर सम्मान, डॉ शेखर मल्लिक को बिनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान, 15 साहित्यकार सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top