Hot News

Motihari News: आरजेडी विधायक को ये काम करना पड़ा महंगा, डीएम के निर्देश पर एफआईआर दर्ज

Motihari News मोतिहारी के कोटवा फोरलेन पर दिपउ मोड़ के पास अनधिकृत रूप से बने कट को बंद करने का विरोध करना राजद विधायक मनोज यादव व उनके समर्थकों को महंगा पड़ा. विधायक व उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ जिलाधिकारी के आदेश पर कोटवा थाने में रविवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज की गयी. निर्माण एजेंसी के अधिकारी प्रोजेक्ट हेड वरूण मिश्रा के आवेदन पर विधायक को नामजद व उनके अज्ञात समर्थकों पर मामला दर्ज किया गया है.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है. बताते चलें कि दिपउ मोड़ के पास अनधिकृत रूप से कट बनाया गया था. इसके कारण आये दिन वहां दुर्घटनाएं हो रही थीं. लोगों की जान भी जा रही थी. हादसे को रोकने के लिए कट को बंद करने का आदेश एनएचएआइ ने दिया.

इसके लिए कोटवा सीओ को मजिस्ट्रेट के रूप मे प्रतिनियुक्त किया गया. शनिवार को पुलिस बल के साथ सीओ व एनएचएआइ के अधिकारी कट बंद करने पहुंचे. इस दौरान विधायक व उनके समर्थकाें ने पहुंच का विरोध कर दिया. बैरियर को उखाड़ कर फेंक दिया. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने रहे. बाद में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्रशासनी कार्य में बाधा डालने के आरोप में विधायक सहित उनके समर्थकों पर केस दर्ज किया गया.

क्या कहते हैं विधायक

विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि समीक्षा बैठक में उन्होंने दिपउ मोड़ के पास फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव रखा था. विधानसभा में भी इस बात को रखा था. ग्रामीणों के हित के लिए हम तत्पर हैं. गढ्ढे को एनएचएआइ के कर्मियों ने खुद भरा था. मुकदमा दर्ज होने के सवाल पर कहा कि ग्रामीणों की भलाई के लिए काम कर रहे हैं. बाकि कानून पर पूरा भरोसा है.

ये भी पढ़ें… Tatkal Booking Time: ट्रेनों के तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर IRCTC ने शेयर किया लेटेस्ट अपडेट

The post Motihari News: आरजेडी विधायक को ये काम करना पड़ा महंगा, डीएम के निर्देश पर एफआईआर दर्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top