Hot News

Mayawati: भतीजे के प्यार में पिघली ‘बुआ’, आकाश आनंद की हुई घर वापसी, उत्तराधिकारी पर भी किया ट्वीट

Mayawati: बीएसपी नेता आकाश आनंद की घर वापसी हो गई है. अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में वापस ले लिया है. रविवार को आकाश ने सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर मायावती से माफी मांगी थी, जिसके बाद मायावती ने उन्हें माफ करते हुए पार्टी में दोबारा शामिल कर लिया है. रविवार को ही एक ट्वीट कर मायावती ने इसकी घोषणा की. इससे पहले आकाश ने एक्स पर एक के बाद एक कर कुल चार पोस्ट किए थे, जिसमें उन्होंने अपनी बुआ और बसपा सुप्रीमो मायावती से माफी मांगते हुए फिर से पार्टी में लेने की गुहार लगाई थी.

मायावती ने ट्वीट कर बताया अपना फैसला

अपने भतीजे की माफी को स्वीकार करते हुए बुआ मायावती ने उन्हें माफ कर दिया है. रविवार को अपने ट्वीट में बसपा सुप्रीमो ने कहा “श्री आकाश आनन्द द्वारा एक्स पर आज अपने चार पोस्ट में सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानने व सीनियर लोगों को पूरा आदर-सम्मान देने के साथ ही अपने ससुर की बातों में आगे नहीं आकर बीएसपी पार्टी व मूवमेंट के लिए जीवन समर्पित करने के मद्देनजर इन्हें एक और मौका दिए जाने का निर्णय लिया है.”

उत्तराधिकारी को लेकर भी किया ट्वीट

रविवार को मायावती ने अपने एक और ट्वीट किया में अपने उत्तराधिकारी का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा ‘वैसे अभी मैं स्वस्थ हूं और जब तक पूरी तरह से स्वस्थ रहूंगी, मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह, पार्टी व मूवमेंट के लिए पूरे जी-जान व तन्मयता से समर्पित रहकर कार्य करती रहूंगी. ऐसे में मेरे उत्तराधिकारी बनाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है. मैं अपने निर्णय पर अटल हूं व रहूंगी. मायावती ने भले ही अपने भतीजे को माफ कर दिया है लेकिन इस बार वो उत्तराधिकारी को लेकर कठोर बनी हुई हैं.

आकाश आनंद ने मांगी थी माफी

इससे पहले रविवार को एक के बाद एक कर आकाश आनंद ने चार ट्वीट कर मायावती और बसपा से माफी मांगी थी और पार्टी में फिर से शामिल करने की गुहार लगाई थी.  आकाश ने अपनी पोस्ट में कहा था “बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रही एवं लोकसभा व राज्यसभा की भी कई बार सदस्य रही आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी को मैं अपना दिल से एकमात्र नेतृत्वक गुरू व आदर्श मानता हूं.

आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों को व खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा.” उन्होंने इसी श्रृंखला की अगली पोस्ट में कहा यही नहीं बल्कि कुछ दिनों पहले किए गए अपने ट्वीट के लिए भी माफी मांगता हूं जिसकी वजह से आदरणीय बहन जी (मायावती) ने मुझे पार्टी से निकाल दिया है. आगे से इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपने किसी भी नेतृत्वक फैसले के लिए किसी भी नाते-रिश्तेदार और सलाहकार की कोई सलाह मशविरा नहीं लूंगा.” 

Also Read: Akash Anand Sorry: गलतियों के लिए आकाश आनंद ने बुआ मायावती से मांगी माफी, लगाई पार्टी में वापस लेने की गुहार

The post Mayawati: भतीजे के प्यार में पिघली ‘बुआ’, आकाश आनंद की हुई घर वापसी, उत्तराधिकारी पर भी किया ट्वीट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top