Hot News

Bettiah: नेपाली शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

साठी. 204 पीस नेपाली शराब समेत दो बाइक के साथ पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम नवमी चौक पर वाहन जांच करने के दौरान सूचना मिली कि भिसवा नेपाल से दो बाइक पर सवार पांच व्यक्ति एक बड़ा बोरा में शराब लेकर बसंतपुर बड़ौत बाबा स्थान के रास्ते चनपटिया के चूहड़ी जाने वाले हैं. सूचना पर सभी को जाल बिछाकर पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान दीपक साह गोलदार निवासी छिपरमाई वार्ड नंबर 1 जिला परसा नेपाल,. सुनील साह निवासी बहुअरवा थाना साठी, बुनाद यादव निवासी मिर्जापुर वार्ड नंबर 5 जिला परसा नेपाल, विकास कुमार निवासी बैरिया थाना शिकारपुर और हरिनारायण साह निवासी जगन्नाथपुर थाना सिकटा के रूप में हुई है. इन लोगों के पास से नेपाली प्लास्टिक के बोतल में नेपाली कस्तूरी नींबू फ्रेश शराब 87 पीस तथा कस्तूरी प्रीमियम 117 पीस 300 एमएल सहित कुल 204 पीस मात्रा 61.2 लीटर शराब जब्त किया गया. इन पांचों व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करते हुए रविवार को जेल भेज दिया गया. छापेमारी में पीएसआई नीतीश कुमार, चौकीदार बिनोद और डीएपी बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bettiah: नेपाली शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top