Hot News

Bettiah: शादी का निमंत्रण देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

मझौलिया. थाना क्षेत्र के बखरिया चौक स्थित एनएच 727 पर बड़े भाई की शादी का कार्ड देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरवत सेना निवासी मोहन राम के 30 वर्षीय पुत्र आशु राम के रूप में हुई है. बताया जाता है कि 24 अप्रैल को आशू की बड़े भाई की शादी है. इसको लेकर आशू शादी का कार्ड बांटने के लिए अपने घर से सुगौली के लिए जा रहा था. तभी मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया चौक स्थित एनएच 727 पर अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने घटना स्थल से ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. इधर, आशू की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जिस घर में बड़े भाई के शादी की तैयारी चल रही थी. मंगलगीत हो रहे थे. वहां अब छोटे भाई की मौत से मातम पसर गया है. माता-पिता बदहवास है. भाई बहन भी बिलख रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bettiah: शादी का निमंत्रण देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top