Hot News

चेंबर ऑफ कामर्स गुमला की बैठक, एक सदस्य निष्कासित

गुमला. गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में चेंबर की सत्र बैठक अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से पारित किया गया. सर्वप्रथम सचिव बबलू वर्मा द्वारा पूर्व बैठक की संपुष्टि की गयी और बैठक तक किये गये कार्यों की जानकारी दी गयी. बैठक में चर्चा का विषय यह रहा कि कार्यकारिणी के एक सदस्य अभिषेक कुमार जो की सत्र की शुरू से ही चेंबर के प्रति उनका रवैया नकारात्मक रहा. चेंबर के सम्मानित कुछ पदाधिकारियों के साथ अव्यवहारिक रूप से पेश आना अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना जिससे चेंबर की गरिमा धूमिल हुई. शुरू से बिना कारण बताये लगातार चार बैठक में अनुपस्थित रहना, चेंबर के व्हाट्सएप ग्रुप में भी अमर्यादित रूप से पोस्ट डालना इस पर मुख्य रूप से विचार-विमर्श हुआ. अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया के इस कार्यकारिणी सदस्य को कार्यकारिणी के साथ-साथ प्राथमिक सदस्यता से भी आजीवन के लिए निष्कासित किया जाता है, ताकि आगे भी कोई सदस्य चेंबर की मर्यादा के खिलाफ व्यवहार न करें. उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर राजेश लोहानी, सचिव बबलू वर्मा, सह सचिव प्रणय साहू, कोषाध्यक्ष अमित गोलू, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, मीडिया प्रभारी इम्तियाज मिनी, निवर्तमान अध्यक्ष दामोदर कसेरा, पूर्व अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सरजू प्रसाद, हिमांशु केशरी, दिनेश अग्रवाल, शशि प्रिया बंटी, मो शब्बू, मुन्नीलाल साहू, दिलीप गुप्ता, राहुल केशरी, शंकर लाल साहू, रितेश गुप्ता, पंकज खंडेलवाल, राहुल केशरी, ज्योति कुमारी, अनिकेत कुमार, गुन्नू शर्मा, संजीव शर्मा, बृज फोगला, विकास सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post चेंबर ऑफ कामर्स गुमला की बैठक, एक सदस्य निष्कासित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top