नया विचार समस्तीपुर– रोसड़ा प्रखंड के सहियार निवासी शिवलाल राम के पुत्र उ०म०वि०भटोतर,रोसड़ा में वर्ष 2010 से कार्यरत प्रखंड शिक्षक राजा राम का गुरुवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हो जाने से इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया है।उनके दो पुत्री का उम्र 15 वर्ष एवं 17 वर्ष और एक 03 वर्ष का पुत्र है।उनके परिवार के सभी लोग काफी रो-रो के बुरी हालत में है।बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने मृतक शिक्षक के घर सहियार जाकर सांत्वना देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। सुबह से मृत शिक्षक के घर सैकड़ों शिक्षक एवं उनके शुभचिंतक का तांता लगा रहा।मृत शिक्षक के घर संघ के प्रखंड अध्यक्ष शशिवाला कुमारी,राजू कुमार,सुधीर कुमार,आलोक कुमार,नागेश्वर महतो ,संजीव कुमार,मदन पासवान आदि ने उनकी मृत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिवार के सभी लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भगवान से कामना की।संघ के नेता कुमार रजनीश एवं शशिवाला कुमारी मृत परिजन के सदस्यों को विभाग द्वारा मिलने वाली सारी सुविधा यथाशीघ्र मुहैया करवाने की सांत्वना दिया।

