Hot News

अब रिचार्ज के लिए पूरी ऐप नहीं खंगालनी पड़ेगी, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया आदेश, सबसे पहले दिखेंगे ये खास प्लान

अब मोबाइल रिचार्ज करने वाले लोगों के लिए जरूरी प्लान ढूंढना आसान हो जाएगा. TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप में “TRAI-Mandated Packs” नाम से एक अलग सेक्शन बनाने को कहा है. इस सेक्शन में TRAI के नियम के तहत दिए जाने वाले जरूरी रिचार्ज प्लान दिखेंगे. इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत का प्लान ढूंढने के लिए पूरी वेबसाइट या ऐप में इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए इसे डिटेल में समझते हैं.

ग्राहकों की शिकायतों के बाद TRAI ने उठाया कदम

TRAI ने यह निर्देश 1 अक्टूबर 2026 को जारी किया. इसकी वजह ग्राहकों की शिकायतें थीं. लोगों का कहना था कि टेलीकॉम कंपनियों की वेबसाइट और ऐप पर जरूरी वाउचर आसानी से नहीं मिलते. कई बार यह समझना भी मुश्किल होता है कि वाउचर कहां जाकर मिलेगा. TRAI ने जब कंपनियों की वेबसाइट और ऐप की जांच की, तो वहां भी यही परेशानी देखने को मिली. कई जगह वाउचर साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहे थे. कुछ कंपनियों ने इन्हें अलग-अलग कैटेगरी में रखा था, जबकि कई जगह वाउचर तक पहुंचने के लिए यूजर्स को कई पेज खोलने पड़ते थे.

TRAI के अनिवार्य रिचार्ज के लिए होंगे अलग सेक्शन

नए निर्देश के तहत अब टेलीकॉम कंपनियों की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर प्रीपेड रिचार्ज सेक्शन खोलते ही सबसे पहले “TRAI-Mandated Packs” का टैब दिखाई देगा. इस सेक्शन में TRAI के नियमों के तहत जरूरी अलग-अलग तरह के रिचार्ज वाउचर शामिल होंगे. इतना ही नहीं, कंपनियों को अपने खास स्टोर और रिचार्ज सेंटर पर भी इन प्लान्स की जानकारी साफ-साफ दिखानी होगी.

TRAI के रिचार्ज प्लान से जुड़े नियम

TRAI के नियमों के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियों को अपने ग्राहकों के लिए कम से कम एक ऐसा Plan Voucher, Special Tariff Voucher (STV) और Combo Voucher देना जरूरी है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की हो. इसके अलावा, ऐसे रिचार्ज प्लान भी उपलब्ध होने चाहिए जिन्हें हर महीने उसी तारीख पर दोबारा रिन्यू कराया जा सके. TRAI के नियमों के मुताबिक, ऐसे रिचार्ज प्लान भी होने चाहिए, जिनमें ग्राहक को सिर्फ फोन करने और SMS भेजने की सुविधा मिलती हो.

ये भी पढ़ें: TRAI Data: अगस्त में जियो ने फिर रचा इतिहास, मोबाइल और होम ब्रॉडबैंड दोनों में बनी नंबर वन; देखें पूरा रिपोर्ट कार्ड

The post अब रिचार्ज के लिए पूरी ऐप नहीं खंगालनी पड़ेगी, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया आदेश, सबसे पहले दिखेंगे ये खास प्लान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top