Hot News

सुमन हत्याकांड में न्यायालय ने एक अभियुक्त को किया दोषी करार

मुंगेर जमालपुर प्रखंड के सिंधिया गांव निवासी सुमन कुमार हत्याकांड में मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय प्रबल दत्ता ने एक अभियुक्त को दोषी करार दिया है. न्यायालय ने सत्र वाद संख्या 274/2023 में उपलब्ध साक्ष्य, गवाहों के बयान, बचाव एवं अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता के दलील सुनने के बाद सफियासराय थाना क्षेत्र के सिंधिया गांव के स्व .जालो यादव के पुत्र रुपेश यादव को हत्या करने एवं आर्म्स एक्ट के धाराओं में दोषी करार दिया है. अभियोजन पक्ष से एपीपी मो. शहजादा ने बहस में भाग लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 4 अप्रैल 2023 को सिंधिया गांव के अरविंद कुमार अपने दो पुत्रों कर्ण कुमार एवं सुमन कुमार के साथ घर से एक किलोमीटर दूर गेहूं का थेसर से धौनी कराने गया था. इसी दौरान अभियुक्त रुपेश यादव अपने सहयोगी छोटू साह के साथ पिस्टल लहराते हुए आया और अरविंद कुमार पर फायरिंग किया करते हुए दस लाख रुपये रंगदारी मांगा. विरोध करने पर अभियुक्तों ने उसके पुत्र सुमन कुमार को अपने साथ जबरन ले गया और एक सौ मीटर के दूरी पर ले जाने के बाद अभियुक्त रुपेश कुमार यादव ने सुमन के सर में गोली मारकर कर हत्या कर दिया था. मृतक सुमन के पिता के बयान पर नया रामनगर थाना में कांड संख्या 83/2023 दर्ज हुआ था. अन्य एक अभियुक्त छोटू कुमार का मामला न्यायालय मे विचाराधीन है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सुमन हत्याकांड में न्यायालय ने एक अभियुक्त को किया दोषी करार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top