Hot News

मनरेगा योजना के तहत पौधरोपण का डीएम ने किया निरीक्षण

इस जनोपयोगी अभियान में की उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील सहरसा . जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने गुरुवार को बनमा ईटहरी प्रखंड के ग्राम पंचायत सरबेला में मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत सरबेला वार्ड तीन में इस्तियाक आजमी के निजी जमीन में पौधरोपण कार्य का निरीक्षण किया. साथ ही बनमा ईटहरी प्रखंड के ग्राम पंचायत सरबेला में मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत सरबेला वार्ड तीन में बीबी राना खातून की निजी जमीन में पौधरोपण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने पौधरोपण कार्य के संबंध में संबंधित लाभुकों से जानकारी प्राप्त की एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्वेश्य से मनरेगा योजना के तहत क्रियान्वित पौधरोपण अभियान की सराहना की. उन्होंने इसके उत्तरजीविता के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न कारणों व परिलक्षित पर्यावरणीय प्रदूषण के फलस्वरूप मानव अस्तित्व पर आसन्न खतरे का प्रतिकार व्यापक स्तर पर पौधरोपण है. सभी को इस जनोपयोगी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर अनीशा सिंह, उप निदेशक जन संपर्क सह प्रभारी डीपीआरओ आलोक कुमार, शिरीष कुमार संबंधित बीडीओ सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मनरेगा योजना के तहत पौधरोपण का डीएम ने किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top