Hot News

मेरठ के गांव में दिल्ली ATS की बड़ी दबिश, बोरा भरकर असलहे मिले, रोड़ी-बजरी में छिपाया था मौत का हथियार

दिल्ली पुलिस के रोहिणी एटीएस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार को मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र में एक हथियार तस्कर के घर दबिश दी. पुलिस टीम आरोपी को कोर्ट से कस्टडी रिमांड पर लेकर आई थी. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी के घर पर फिर से छापेमारी करने पहुंची. इस दौरान पुलिस को आरोपी के घर से जो चीजें बरामद हुईं उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. पुलिस को दबिश में उसके घर से बोरा भरकर हथियार मिले, जिन्हें वह रोड़ी-बजरी के ढेर में छिपाकर रखता था. पुलिस की टीम ने हथियारों को बोरी में भरकर अपने साथ ले गई. दौराला के कैली गांव निवासी उस्मान की दिल्ली रोहिणी एटीएस टीम ने दो दिन पहले गिरफ्तारी की थी. उस्मान पर हथियार और कारतूस तस्करी का गंभीर आरोप है.

आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया और रिमांड की मांग की गई. कोर्ट ने जरूरी समझते हुए उस्मान का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर भी करलिया. इसके बाद गुरुवार को आरोपी उस्मान को लेकर दिल्ली पुलिस टीम मेरठ रवाना हो गई. इसके बाद दौराला की लोकल पुलिस को साथ लेकर उस्मान के घर पर दबिश दी गई. जहां रोड़ी-बजरी के ढेर में छिपाकर रखे गए कुछ असलहे और कारतूस बरामद किए गए. इस दौरान पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई और सारा सामान एक बोरी में भर लिया. इसके बाद टीम आरोपी को साथ लेकर दिल्ली वापस लौट गई. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी पुलिस टीम आरोपी को रिमांड पर लेकर साथ आई थी और उसके घर से कुछ हथियार और कारतूस बरामद किए हैं.

The post मेरठ के गांव में दिल्ली ATS की बड़ी दबिश, बोरा भरकर असलहे मिले, रोड़ी-बजरी में छिपाया था मौत का हथियार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top