Hot News

Mere Husband Ki Biwi On OTT: जाट-सिकंदर के बाद ओटीटी पर देखिए ये मजेदार रोमांटिक कॉमेडी, वीकेंड होगा एंटरटेनिंग

Mere Husband Ki Biwi On OTT: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर स्टारर ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था. इसलिए तो यह फ्लॉप हो गई. इसका लाइफटाइम कलेक्शन 8.25 करोड़ रुपये रहा, जो काफी निराशाजनक है. अगर अभी तक आपने इस रोमांटिक कॉमेडी को नहीं देखा है, तो अब ये ओटीटी पर आ चुकी है. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.

कब और कहां देख सकते हैं मेरे हसबैंड की बीवी

जियो हॉटस्टार ने 18 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का ट्रेलर जारी किया. इसके साथ कैप्शन में लिखा, ”देखिए क्या होता है जब कॉमेडी और कंफ्यूजन का मेल होता है. #मेरेहसबैंडकीबीवी अब #JioHotstar पर स्ट्रीम हो रहा है.” फैंस इस अनाउंसमेंट से काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”क्या बात है… वीकेंड पर जबरदस्त कुछ देखने को मिलेगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अच्छी फिल्म है, सिकंदर से कम से कम हजार गुना बेहतर… बढ़िया हंसी, अलग कहानी, मुझे यह पसंद है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”एक अच्छी मनोरंजक फिल्म… जिसे जरूर देखना चाहिए.”

मेरे हसबैंड की बीवी के बारे में

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. इसमें रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ-साथ डिनो मोरिया, आदित्य सील, शक्ति कपूर और कविता कपूर भी हैं. मुदस्सर अजीज ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है. इसे पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी ने प्रोड्यूस किया है.

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने कुल 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. मूवी रिलीज होने के बाद सिर्फ 13 दिन ही सिनेमाघरों में टिक सकी. इसने 1.5 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: 5 वजहें अक्षय कुमार की फिल्म क्यों मचाएगी तहलका, जाट का तोड़ेगी रिकॉर्ड

The post Mere Husband Ki Biwi On OTT: जाट-सिकंदर के बाद ओटीटी पर देखिए ये मजेदार रोमांटिक कॉमेडी, वीकेंड होगा एंटरटेनिंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top