Hot News

दिल से दूर नहीं इशान, नीता अंबानी ने बच्चे की तरह किया दुलार, भावुक दिखे किशन

IPL 2025 Nita Ambani Met Ishan Kishan post MI vs SRH match: आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला भावनाओं और क्रिकेट दोनों के लिहाज से खास रहा. मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 162 रन बनाए, लेकिन बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर मुंबई के बल्लेबाजों ने धैर्य दिखाते हुए 18.1 ओवर में 166 रन बनाकर मैच जीत लिया. मैच के बाद एक पल ऐसा भी आया जिसने हर फैन का दिल छू लिया. मुंबई की मालकिन नीता अंबानी और हैदराबाद के ओपनर इशान किशन के बीच की मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई.

मैच के बाद जब खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे, तब इशान किशन सीधे नीता अंबानी के पास पहुंचे और उन्हें मुस्कुराकर नमस्ते किया. नीता अंबानी ने भी उन्हें बेटे की तरह दुलार दिया गाल थपथपाया, हाथ थामा और कुछ दिलासा भरे शब्द कहे. इशान भले ही अब विरोधी टीम में हों, लेकिन नीता अंबानी के दिल में उनकी जगह अब भी वैसी ही है, जैसी पहले थी.

MI से 7 साल पुराना रिश्ता

इशान किशन 2018 से 2024 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे. सात साल तक टीम के लिए स्पोर्ट्से और कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई. लेकिन 2025 की नीलामी में SRH ने उन्हें मोटी रकम देकर खरीद लिया. वानखेड़े में पहली बार उन्होंने विरोधी टीम की जर्सी में कदम रखा. बल्ला इस बार नहीं चला, वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन नीता अंबानी के स्नेह ने उनकी मायूसी कुछ हद तक जरूर कम कर दी. हालांकि एसआरएच के पहले मैच में उन्होंने शतक जड़ा था, आगे भी उनकी टीम को किशन से काफी उम्मीदें होंगी.  

इशान का इस सीजन में फॉर्म

इस सीजन के पहले मैच में इशान किशन ने नाबाद 106 रन की पारी स्पोर्ट्सी थी. लेकिन उसके बाद उनका बल्ला शांत है. पिछले 6 मैचों में उन्होंने क्रमशः 0, 2, 2, 17, 9* और 2 रन बनाए हैं. सनराइजर्स बनाम एमआई मुकाबले में वो जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हुए. खास बात यह रही कि इशान 6 साल बाद किसी आईपीएल मुकाबले में स्टंप आउट हुए हैं. बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर संघर्ष करते इशान ने आगे बढ़कर शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनका बैट और गेंद का संपर्क नहीं हो पाया और वे विकेट के पीछे स्टंप आउट हो गए. 

MI vs SRH मैच की बात 

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. एसआरएच की ओर से अभिषेक शर्मा ने 40 रन तो 28 रन का योगदान दिया. 17 ओवर तक 120 से कम के स्कोर को अंत में हेनरिच क्लासेन, अनिकेत वर्मा और पैट कमिंस ने तेजी देते हुए 162 रनों तक पहुंचाया. जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और विल जैक्स ने शानदार गेंदबाजी की. जवाब में, मुंबई ने 18.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. विल जैक्स ( 2 विकेट और 36 रन) को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

रोहित शर्मा ने लगाया खास शतक, विराट, गेल और डिविलियर्स की लिस्ट में हुए शामिल

डेल स्टेन का दावा फेल; तो पहले, मारी कल्टी, फिर मारी पलटी और खुद को ही कर दिया ट्रोल

टीम के फैसले से खुश नहीं संजू सैमसन! राहुल द्रविड़ के सामने ही दिखी नाराजगी, सामने आया Video

The post दिल से दूर नहीं इशान, नीता अंबानी ने शिशु की तरह किया दुलार, भावुक दिखे किशन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top