Hot News

Bihar BEd CET 2025 Postponed: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा  एग्जाम

Bihar BEd CET 2025 Postponed in Hindi: बिहार में दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री (शिक्षा में स्नातकोत्तर) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड) अब 28 मई को होगी.  पहले यह परीक्षा 24 मई को होनी थी, लेकिन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए इसकी तिथि में बदलाव किया गया है. 

Bihar BEd CET 2025 Postponed: अब इस तारीख को होगी परीक्षा

राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि संशोधित तिथि की सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है.  परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब नई तिथि के अनुसार ही परीक्षा में शामिल होंगे. 

सामान्य शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है, जबकि विलंब शुल्क के साथ 2 मई तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे.  आवेदन पत्र में त्रुटियों को सुधारने का मौका 3 मई से 6 मई तक दिया जाएगा.  वहीं, एडमिट कार्ड 18 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे. 

Bihar BEd Course Colleges: बिहार के इन यूनिवर्सिटी में बीएड कोर्स

  • आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना
  • बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर
  • भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा
  • जय प्रकाश विश्वविद्यालय,छपरा
  • कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा
  • ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा
  • मगध विश्वविद्यालय, बोधगया
  • मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय, पटना
  • मुंगेर विश्वविद्यालय, मुँगेर
  • पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना
  • पटना विश्वविद्यालय, पटना
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया
  • तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर
  • वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा

समाचार अपडेट हो रही है 

The post Bihar BEd CET 2025 Postponed: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा  एग्जाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top