Hot News

KL Rahul और Athiya Shetty की बेटी की पहली तसवीर आई सामने, कुछ ऐसी दिखती है बेबी गर्ल, नाम भी है यूनिक

KL Rahul Athiya Shetty Baby Girl Photo: बॉलीवुड अभिनेत्री और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हाल ही में मां बनी हैं. एक्ट्रेस ने क्यूट सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है. बेटी के घर में आने से क्रिकेटर केएल राहुल से लेकर पूरा परिवार काफी खुश हैं. इंटरनेट पर नेटिजन्स नन्ही परी की एक तसवीर देखने के लिए बेताब हैं. अब कपल ने फाइनल अपनी बेटी की फर्स्ट फोटो शेयर की है. साथ ही उसका क्यूट सा नाम भी बताया.

अथिया ने बेटी की पहली तसवीर की शेयर

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें क्रिकेटर अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं. वहीं अथिया उसे प्यार से निहार रही है. बेबी का फेस तो नहीं दिख रहा है, लेकिन वह व्हाइट कलर के कपड़े में रैप है. इसी के बाद कपल ने नन्ही गुड़िया का नाम रिवील किया, जो ‘इवारा’ है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी बेबी गर्ल, हमारा सबकुछ… इवाराह/ इवारा ~ भगवान का तोहफा.”

अथिया और केएल की बेटी को देखकर फैंस हुए एक्साइटेड

अथिया शेट्टी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया. एक यूजर ने लिखा, ”वाह आपकी बेबी गर्ल कितनी क्यूट है… नन्ही जान को देखकर मजा आ गया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बेबी गर्ल कितनी लकी है… केएल राहुल इसके पिता है. बहुत प्यार नाम आपने रखा है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”नन्ही परी को देखकर खुश हो गया.. ये आपके जीवन में खुशियां लेकर ही आई है.”

अथिया और केएल के बारे में

अथिया और केएल राहुल ने कुछ समय तक सीक्रेट रूप से डेटिंग करने के बाद जनवरी 2023 में शादी कर ली है. उन्होंने सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में एक प्राइवेट वेडिंग की. कपल ने अपने पहले शिशु का स्वागत 24 मार्च, 2025 को किया. अब 18 अप्रैल को उन्हें एक झलक दिखाते हुए नाम का खुलासा किया.

यह भी पढ़ें- Jaat: डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक होने…

The post KL Rahul और Athiya Shetty की बेटी की पहली तसवीर आई सामने, कुछ ऐसी दिखती है बेबी गर्ल, नाम भी है यूनिक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top