Hot News

Air Show 2025 Ranchi: रांची में एयर शो की कैसी है तैयारी? हवाई करतब देख होंगे मंत्रमुग्ध, लेकिन इसकी है नो एंट्री

Air Show 2025 Ranchi: रांची-रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने आज शुक्रवार को नामकुम के आर्मी ग्राउंड (खोजा टोली) में 19 एवं 20 अप्रैल 2025 को होनेवाले हिंदुस्तानीय वायु सेना (IAF) के एयर शो (Air Show) को लेकर कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की और सभी संबंधित जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग की. उन्होंने उन्हें कार्यक्रम स्थल पर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने को कहा. कार्यक्रम स्थल पर आगंतुक एवं दर्शक अपने साथ खाद्य पदार्थ लेकर नहीं आएं क्योंकि इससे एयर शो के दौरान पक्षी आकर्षित हो सकते हैं. इससे एयर शो में खलल पड़ सकता है. सभी पदाधिकारी तय समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित होंगे. आम लोगों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है. दोनों दिन सुबह 09:45 बजे से 10:45 बजे यानी एक घंटा का एयर शो होगा. सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम हवाई करतब दिखाएगी.

एयर शो (Air Show) की तैयारी की समीक्षा

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने हिंदुस्तानीय वायु सेना (IAF) के एयर शो (Air Show) को लेकर कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने कार्यक्रम संचालन, कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाएं जैसे-अतिथियों से संबंधित व्यवस्था, पेयजल, गणमान्य अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था, पार्किंग, बस एवं वाहनों के लिए रुट मार्किंग, अग्निश्मन, मेडिकल टीम, साइनेज, एंबुलेंस एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से कराने को कहा.

डीडीसी ने भी दिए निर्देश

एयर शो कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर रांची के उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक शहर राजकुमार मेहता ने कई दिशा-निर्देश दिए. इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी आवश्यक तैयारी का जायजा लेते हुए सभी पदाधिकारियों को सारी व्यवस्था सुनिश्चित कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.

कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि होंगे शामिल

19 एवं 20 अप्रैल 2025 को होनेवाले हिंदुस्तानीय वायु सेना (IAF) के एयर शो (Air Show) में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, एयर चीफ मार्शल, विधायक, वरीय अधिकारी और वरीय पुलिस अधिकारी शामिल होंगे. इसे लेकर उपायुक्त ने विशेष रूप से कहा कि इस कार्यक्रम में गणमान्य अतिथि आ रहे हैं. इसलिए सभी अधिकारियों को सजग रहने की आवश्यकता है, ताकि गणमान्य अतिथियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो. यहां प्रवेश नि:शुल्क है.

मौके पर ये थे उपस्थित

ब्रीफिंग में उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुमित कुमार अग्रवाल, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय समेत अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: रांची में झमाझम बारिश, गिरे ओले, मौसम हुआ सुहाना, देखें Video

The post Air Show 2025 Ranchi: रांची में एयर शो की कैसी है तैयारी? हवाई करतब देख होंगे मंत्रमुग्ध, लेकिन इसकी है नो एंट्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top