Hot News

Box Office Report: केसरी 2 की रिलीज ने किया सिकंदर का गेम ओवर, कलेक्शन में दिखा बड़ा फर्क, होंगे हैरान

Box Office Report: सलमान खान की ईद 2025 पर रिलीज सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक को लेकर कहा जा रहा था कि ये बेहतरीन प्रदर्शन दिखाएगी, हालांकि जब मूवी रिलीज हुई, तो फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद दर्शकों ने इसे मिली जुली प्रतिक्रिया दी. इसका असर कलेक्शन पर साफ तौर पर देखने को मिला. फिल्म ने दो हफ्ते की कड़ी मशक्कत के बाद 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित फिल्म में रश्मिका मंदाना, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर अभिनीत जैसे कलाकार हैं.

सिकंदर ने 20वें दिन कमाए इतने करोड़

एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित सिकंदर को 200 करोड़ के अनुमानित बजट में बनाया गया है. sacnilk के अनुसार फिल्म ने 20वें दिन 3 लाख की कमाई की, जो बेहद खराब है. इसका टोटल कलेक्शन 109.95 करोड़ हो गया है. सलमान खान की एक्शन फिल्म को सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है. दोनों मूवीज सिकंदर के एवज में अच्छा कलेक्शन कर रहा है.

सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Sikandar Week 1 Collection- 90.25 करोड़
  • Sikandar Week 2 Collection- 17.55 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 13- 0.3 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 14- 0.4 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 15- 0.6 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 16- 0.25 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 17- 0.25 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 18- 0.15 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 19- 0.17 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 20- 0.03 करोड़

Sikandar Total Collection- 109.95 करोड़

सिकंदर के फेल होने पर अक्षय कुमार ने सलमान खान को किया सपोर्ट

सलमान खान की सिकंदर जैसे ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई. अक्षय कुमार ने भाईजान का सपोर्ट किया. उन्होंने एचटी संग बात करते हुए कहा, ”बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से किसी के टैलेंट को आप नाप नहीं सकते हैं. टाइगर जिंदा है और हमेशा रहेगा. सलमान ऐसी नसल का टाइगर है, जो जिंदगी में कभी मर नहीं सकता.”

The post Box Office Report: केसरी 2 की रिलीज ने किया सिकंदर का गेम ओवर, कलेक्शन में दिखा बड़ा फर्क, होंगे हैरान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top