Hot News

सीवान में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

सीवान, अरविंद कुमार सिंह : शहर के डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता और नवजात की मौत से हड़कंप मच गया. मृतका सुषमा देवी (35) गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी सोनू कुमार बिन की पत्नी थी. परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. घटना के बाद डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल बंद कर फरार हो गए. 

डॉक्टर पर जबरदस्ती नॉर्मल डिलीवरी कराने का आरोप

परिजनों के अनुसार, सुषमा का नौ महीने से उक्त अस्पताल में इलाज चल रहा था. गुरुवार रात 11 बजे प्रसव पीड़ा के बाद उन्हें भर्ती किया गया. आरोप है कि अस्पताल ने रातभर जबरदस्ती नॉर्मल डिलीवरी कराने की कोशिश की. जब यह संभव नहीं हुआ, तो शुक्रवार सुबह सिजेरियन किया गया. सिजेरियन के बाद सुषमा ने एक शिशु को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद शिशु की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि शिशु का अंतिम संस्कार कर लौटने पर डॉक्टर ने सुषमा की हालत गंभीर बताकर एक यूनिट ब्लड लाने को कहा. पति सोनू ने दोपहर 12 बजे ब्लड लेकर आए, तो देखा कि सुषमा को एंबुलेंस में रखा गया है और उनकी मौत हो चुकी थी. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

पैसे लेने के बावजूद लापरवाही से किया ऑपरेशन

परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने पैसे लेने के बावजूद लापरवाही से ऑपरेशन किया, जिससे सुषमा की जान गई. उन्होंने बताया कि भर्ती के समय सुषमा स्वस्थ थीं. अस्पताल ने सारे कागजात भी रख लिए। हंगामे की सूचना पर परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया. महादेवा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए पदाधिकारियों को भेजा गया है. लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी. 

इसे भी पढ़ें : Bihar Train : बिहार से दिल्ली, पंजाब जाने वालों को रेलवे ने दी खुशसमाचारी, इन ट्रेनों को दोबारा चलाने का किया ऐलान

The post सीवान में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top