Hot News

NEET MDS 2025 Exam: नीट एमडीएस परीक्षा कल, एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले देखें ये जरूरी गाइडलाइंस

NEET MDS 2025 Exam Guidelines: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) 19 अप्रैल 2025 को NEET MDS परीक्षा आयोजित करेगा. यह परीक्षा कंप्यूटर पर एक ही दिन और एक ही सत्र में ली जाएगी. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो यहां आप एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले जरूरी गाइंडलाइंस (NEET MDS 2025 Exam Guidelines) देखें.

नीट एमडीएस के लिए जरूरी गाइडलाइंस (NEET MDS 2025 Exam)

NEET MDS 2025 Exam में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी है. जो लोग देर से आएंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी चाहें वह सेंटर परिसर में ही क्यों न हों. एडमिट कार्ड में जो समय लिखा है तो उसी के अनुसार रिपोर्टिंग करनी होगी. परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले रिपोर्टिंग काउंटर बंद हो जाएगा. सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले ही केंद्र का स्थान और एंट्री प्वाइंट देख लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो और समय पर परीक्षा दी जा सके.

यह भी पढ़ें- SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट जल्द, यहां सबसे पहले देखें

NEET MDS 2025: परीक्षा में इन चीजों को ले जाना मना है

NEET MDS 2025 परीक्षा के दौरान कुछ चीजें परीक्षा हॉल में बिल्कुल नहीं ले जा सकते जिनमें शामिल हैं:

  • किताबें, नोट्स, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, इरेजर, राइटिंग पैड या कोई भी स्टेशनेरी
  • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, स्मार्ट वॉच, हेल्थ बैंड जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
  • अंगूठी, कंगन, झुमके, चेन, पेंडेंट, बैज या ब्रोच
  • वॉलेट, चश्मा, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी जैसे पर्सनल सामान
  • खाना या पानी की बोतल.

गलत आंसर पर निगेटिव मार्किंग (NEET MDS Exam 2025)

परीक्षा ऑनलाइन और कंप्यूटर बेस्ड (CBT) आधारित होगी. एग्जाम में कुल 240 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे. परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. कैंडिडेट्स को परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा. गलत उत्तरों के लिए 25% अंक काटे जाएंगे लेकिन जो प्रश्न नहीं दिए जाएंगे, उन पर कोई अंक नहीं कटेगा.

यह भी पढ़ें- CTET 2025: सीटीईटी जुलाई सेशन के लिए नोटिफिकेशन कब जारी करेगा CBSE? देख लें अन्य जरूरी डिटेल

The post NEET MDS 2025 Exam: नीट एमडीएस परीक्षा कल, एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले देखें ये जरूरी गाइडलाइंस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top