Hot News

फल गोदाम में लगी आग, हजारों रुपये का सामान जला

फोटो-26- घटनास्थल पर पहुंचा दमकल. प्रतिनिधि, तिलौथू स्थानीय बाजार स्थित एक फल गोदाम में शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. हालांकि, अगल-बगल के दुकानदारों ने समय रहते देख लिया, लेकिन फिर भी हजारों रुपये की संपत्ति दुकानदार की जलकर राख हो गयी. दुकानदार मोहम्मद जावेद खान ने बताया कि यह दुकान अमरजीत कुमार गुप्ता की है, जिसमें ऊपर में होटल है और नीचे में उसका फल का होलसेल किया गया है. शॉर्ट सर्किट से शुक्रवार की रात दुकान में आग लग गयी. लोगों ने इसकी सूचना दी, फिर इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को भेजा. इसके बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन, तब तक दुकान में रखा डी-फ्रीजर, कूलर और पंखा जलकर खाक हो गया. इस संबंध में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर शिकायत भी दर्ज करायी है. गौरतलब है कि तिलौथू बाजार में शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लगने का सिलसिला पिछले एक महीने से चल रहा है. अभी 20 दिन पहले तिलौथू बाजार के साजिद ड्रेसेज में भी शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर पूरी दुकान खाक हो गयी थी. कई लाख रुपये की संपत्ति जली थी. इसके बाद भी दुकानदारों द्वारा दुकान में सेफ्टी नहीं रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post फल गोदाम में लगी आग, हजारों रुपये का सामान जला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top