Hot News

भरत तिवारी एनकाउंटर में आखिर पुलिस से कहां हुई चूक? एडीजी ने किया खुलासा

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय ने पहली बार खुलकर अपनी गलती मान ली है. लॉ एंड ऑर्डर के एडीजी सुधांशु कुमार ने सोमवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 16 जून को जब पुलिस टीम आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी, तब उसे सही तरीके से हैंडल नहीं किया गया और पुलिस के स्तर पर गंभीर चूक हुई थी.

इस बड़ी लापरवाही को देखते हुए विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है. मामले से जुड़े SHO, दो दरोगा, एक एएसआई और एक सिपाही को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है. अब इस पूरे मामले की कमान शाहाबाद रेंज के डीआईजी को सौंपी गई है. फॉरेंसिक और दूसरी वैज्ञानिक जांच भी तेजी से चल रही है.

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच

इस घटना को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए राज्य प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. एडीजी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज करेंगे.

यह आयोग बिना किसी दबाव के पूरी घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच करेगा और अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगा. चूंकि मामला अब न्यायिक आयोग के पास चला गया है, इसलिए पुलिस मुख्यालय अब इस पर और ज्यादा टिप्पणी करने से बच रहा है.

एनकाउंटर कभी पुलिस की कामयाबी नहीं हो सकता

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडीजी सुधांशु कुमार ने एनकाउंटर को लेकर एक बहुत बड़ी बात कही. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी एनकाउंटर को पुलिस की उपलब्धि या कामयाबी नहीं माना जा सकता. उन्होंने समझाया कि कानून पुलिस को सिर्फ आत्मरक्षा में सीमित बल प्रयोग करने का अधिकार देता है, वह भी तब जब पुलिसकर्मियों की जान पर बन आए. उन्होंने यह भी कहा कि हर मुठभेड़ की बारीकी से जांच होना बेहद जरूरी है, ताकि यह साफ हो सके कि पुलिस की कार्रवाई कानून के दायरे में ही हुई थी.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

मामले पर गरमाई सियासत

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर बिहार की नेतृत्व में भी भारी घमासान मचा हुआ है. विपक्ष लगातार पुलिस की इस कार्रवाई को कटघरे में खड़ा कर रहा है और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़ा है. दूसरी तरफ, सत्ता पक्ष के भी कुछ नेताओं ने इस घटना पर चिंता जताते हुए साफ-सुथरी जांच की बात कही है. अब नेता हो या जनता, सभी की नजरें न्यायिक आयोग की आने वाली जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं.

इसे भी पढ़ें: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए

23, 24, 25, 26 जून को बिहार के इन जिलों में रहेगा आंधी- तूफान और बारिश का दौर, मौसम विभाग का डबल अलर्ट

The post भरत तिवारी एनकाउंटर में आखिर पुलिस से कहां हुई चूक? एडीजी ने किया खुलासा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top