Hot News

पुल निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

41-प्रतिनिधि,कुर्साकांटाप्रखंड क्षेत्र के सुंदरी से बलचंदा जाने वाली सड़क पर नाबार्ड से 03 करोड़ 23 लाख चार हजार 212 की राशि से 38.72 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है. पुल निर्माण का कार्य कोमल कंस्ट्रक्शन अररिया के जिम्मे है. ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण में जहां गुणवत्ता पूर्ण कार्य के इतर लोकल बालू के साथ 08 एमएम, 10 एमएम सरिया का उपयोग किया जा रहा है. ग्रामीणों की मानें तो पुल निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर जब ग्रामीण निर्माण कार्य में लगे मजदूर से शिकायत किया जाता है तो ग्रामीणों की बातों को नजर अंदाज करते हुए निर्माण कार्य बदस्तूर जारी रहता है. इधर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा. ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य को जारी मानक के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने की मांग की है. कनीय अभियंता मृत्युंजय कुमार से जब पुल निर्माण में अनियमितता बरते जाने को लेकर पूछने पर बताया कि जानकारी मिली है. पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के साथ इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी जा रही है.

—-

एपीएल सीजन तीन का ग्रैंड फिनाले आज

अररिया. अररिया प्रीमियर लीग सीजन तीन का ग्रैंड फिनाले शनिवार को दोपहर नेताजी सुभाष स्टेडियम, अररिया में स्पोर्ट्सा गया. यह मुकाबला जोकीहाट सुपर किंग्स बनाम टिंकू 11 अररिया के बीच होगा. यह फिनाले एपीएल के संस्थापक मरहूम शारिम अकरम की याद में आयोजित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पुल निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top