Massive Fire in Giridih| गिरिडीह, राकेश सिन्हा : गरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के मारवाड़ी मोहल्ला रोड स्थित खुशी मार्ट में भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. दुकान के मालिक दिनेश डालमिया के घर और दुकान दोनों में आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 5 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है.
घर में एक स्त्री और बच्ची के फंसे होने की आशंका
आग चारों ओर फैल चुकी है. आशंका जतायी जा रही है कि एक स्त्री और एक बच्ची घर के अंदर अभी भी फंसी है. पुलिस, अग्निशमन विभाग के कर्मी और स्थानीय लोग उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं. आग इतनी भयावह है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें पेश आ रहीं हैं. दुकान में रखे गये सारे कपड़े और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो चुके हैं.
झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस और अग्निशमन सेवा की टीम घटनास्थल पर मौजूद
मौके पर पचंबा थाना की पुलिस, अग्निशमन सेवा की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं. आग बुझाने के लिए भेजी गयी दमकल की एक गाड़ी का पानी खत्म हो चुका है, जबकि दूसरी गाड़ी मौके पर पहुंच चुकी है. घटनास्थल पर डीएसपी कौसर अली, सदर सब डिविजनल मजिस्ट्रेट यशवंत श्रीकांत वीसूपते और थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी हालात पर नजर बनाये हुए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है.
कोडरमा और धनबाद से मंगवायी जा रही दमकल की गाड़ियां
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. इलाके में सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग कर दी गयी है और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की अपील की गयी है. समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है, वहीं कोडरमा और धनबाद से भी दमकल की गाड़ियों को मंगवाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें
Naxal Encounter: लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 9 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना
जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, रोड जाम
Road Accident : बारात से लौट रही कार को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 4 गंभीर
LPG Price Today: 21 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें
The post Massive Fire in Giridih: पचंबा के खुशी मार्ट में भीषण आग, स्त्री और बच्ची के फंसे होने की आशंका, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

