How to Wash Vegetables: हम हर सुबह बाजार जाते हैं और एक दुकान से दूसरी दुकान घूमकर अपनी पसंद की सब्जियां खरीदते हैं. घर वापस आने के बाद, सबसे पहले सब्जियों का थैला खोलकर उन्हें नल के नीचे धोने के लिए रख देते हैं. जब बात सब्जियों को साफ करने की होती है, तो हममें से ज्यादातर लोग ऐसा ही करते हैं. कई बार तो जल्दबाजी के चक्कर में हम सब्जियों पर बस थोड़ा सा पानी डालते हैं, हाथों से हल्का सा रगड़ते हैं और टोकरी में रख देते हैं. हमें लगता है कि सिर्फ इतना कर लेने से ही काम खत्म हो जाएगा, लेकिन क्या सिर्फ इतनी सी सफाई सच में काफी है?
जरा सोचिए, बाजार तक पहुंचने के दौरान सब्जियों की सतह पर मिट्टी, धूल और दूसरी गंदगी लग सकती है. इसके अलावा, खेती के दौरान इस्तेमाल किए गए कीटनाशकों यानी पेस्टिसाइड्स के कुछ हिस्से भी उनकी बाहरी सतह पर चिपके रह सकते हैं. ऐसे में सब्जियों को घर लाने के बाद सही तरीके से धोना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि खाना बनाने से पहले की एक बहुत जरूरी सावधानी है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई मुश्किल तरीका अपनाने की जरूरत नहीं है. सिर्फ कुछ आसान बातों का ख्याल रखकर आप अपनी सब्जियों को अच्छी तरह साफ कर सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं बातों के बारे में बिल्कुल आसान भाषा में समझाने जा रहे हैं.
क्या सिर्फ नल के पानी से सब्जियां धोना काफी है?
बाजार से खरीदकर जब आप सब्जियों को लाते हैं, तो उन्हें साफ बहते पानी से अच्छी तरह से धो लेना सबसे पहला और जरूरी स्टेप है. FSSAI यानी फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया भी फ्रेश फलों और सब्जियों को बहते पानी में धोने की सलाह देता है. सख्त सतह वाली सब्जियों को पानी के नीचे रखकर हाथों से रगड़कर साफ किया जा सकता है, और अगर जरूरत लगे तो साफ सब्जी वाले ब्रश का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. लेकिन यहां एक बात समझना बहुत जरूरी है कि सब्जी को नल के नीचे दो-चार सेकंड रखने और उसे सही तरीके से धोने में बड़ा फर्क होता है. सब्जी के हर हिस्से तक पानी पहुंचना चाहिए और जहां मिट्टी या गंदगी चिपकी दिखे, वहां हाथ से हल्के-हल्के रगड़कर उसे निकालना चाहिए. यानी सिर्फ पानी डाल देना काफी नहीं है, सब्जी को ठीक से धोना जरूरी है.
जिस पानी से सब्जी धो रहे हैं, वह भी साफ होना चाहिए
जिस पानी से आप सब्जियां धो रहे हैं, उसका खुद साफ और शुद्ध होना बहुत जरूरी है. एफएसएसएआई की गाइडलाइंस में भी कच्चे खाने-पीने की चीजों को साफ करने के लिए पीने लायक पानी इस्तेमाल करने की बात कही गई है. इसलिए अगर आपको अपने घर के नल वाले पानी की सफाई पर जरा सा भी शक हो, तो सब्जियों को किसी साफ और सुरक्षित पानी से धोना ही बेहतर रहेगा. आखिर गंदे पानी से सब्जी धोने का भला क्या फायदा? अगर धोने वाला पानी ही गंदा होगा, तो फिर सब्जी को साफ करने का पूरा मकसद ही खत्म हो जाएगा.
क्या साबुन या डिटर्जेंट से सब्जियां धोनी चाहिए?
अगर आप सब्जियों को साफ करने के लिए घर में इस्तेमाल होने वाले साबुन, हैंडवॉश या फिर सर्फ-डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हो, तो आज ही से ऐसा करना बिल्कुल बंद कर दो. सब्जियों की सफाई के लिए इन सभी चीजों को इस्तेमाल करना कभी भी सही तरीका नहीं होता. सब्जियों की नॉर्मल सफाई के लिए हमेशा साफ बहते पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए. FSSAI यानी हमारी फूड सेफ्टी अथॉरिटी भी यही सलाह देती है कि ताजे फलों और सब्जियों को सिर्फ नल के साफ बहते पानी में ही धोना चाहिए.
सब्जियां काटने से पहले धोएं या बाद में?
नियम यही है कि सब्जियों को हमेशा काटने से पहले ही धो लेना चाहिए. FSSAI की गाइडलाइंस में भी कच्चे खाने-पीने की चीजों को साफ रखने और काटने वाले बोर्ड या चाकू को अच्छी तरह धोने पर जोर दिया गया है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि सब्जी की बाहरी सतह पर लगी मिट्टी और गंदगी आपके चाकू या कटिंग बोर्ड पर नहीं चिपकती. मान लीजिए आपने बिना धोए ही आलू काटना शुरू कर दिया, तो उसकी मिट्टी चाकू और बोर्ड पर लग जाएगी. इसके बाद अगर आप उसी चाकू या बोर्ड से कोई दूसरी चीज काटेंगे, तो वह गंदगी वहां भी फैल जाएगी. इसलिए सब्जी काटने से पहले उसे धोना और जरूरत के हिसाब से उसका पानी सुखा लेना एक बहुत अच्छी आदत है.
क्या सब्जियां धोने से सारे कीटनाशक खत्म हो जाते हैं?
नियम यही है कि सब्जियों को हमेशा काटने से पहले ही धो लेना चाहिए. FSSAI की गाइडलाइंस में भी कच्चे खाने-पीने की चीजों को साफ रखने और काटने वाले बोर्ड या चाकू को अच्छी तरह धोने पर जोर दिया गया है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि सब्जी की बाहरी सतह पर लगी मिट्टी और गंदगी आपके चाकू या कटिंग बोर्ड पर नहीं चिपकती. मान लीजिए आपने बिना धोए ही आलू काटना शुरू कर दिया, तो उसकी मिट्टी चाकू और बोर्ड पर लग जाएगी. इसके बाद अगर आप उसी चाकू या बोर्ड से कोई दूसरी चीज काटेंगे, तो वह गंदगी वहां भी फैल जाएगी. इसलिए सब्जी काटने से पहले उसे धोना और जरूरत के हिसाब से उसका पानी सुखा लेना एक बहुत अच्छी आदत है.
The post सब्जियां धोने का सही तरीका क्या है? सिर्फ नल का पानी काफी है या कुछ और भी जरूरी? FSSAI की गाइडलाइन से जानें appeared first on Naya Vichar.

