Shani Amavasya Upay 2026: 10 अक्टूबर 2026 को शनि अमावस्या है. शनिदेव की कृपा पाने और शनि दोष से राहत के लिए यह अमावस्या बेहद खास मानी जाती है. इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा के साथ-साथ कई विशेष उपाय किए जाते हैं. धार्मिक मान्यता है कि शनिश्चरी अमावस्या पर इन उपायों को करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या के प्रभाव से राहत मिल सकती है. ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य मणिभूषण झा से आसान उपाय जानते हैं.
शनिदेव की कृपा पाने के आसान उपाय
शनिअमावस्या के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है. किसी शनि मंदिर में शनिदेव की मूर्ति के सामने सरसों के तेल का दीपक निष्ठा से जलाएं. ऐसा करते समय ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें.
काले तिल, उड़द की दाल, काले कपड़े, काले जूते और काले छाते का दान करना शुभ माना गया है. मान्यता के अनुसार, इससे शनि दोष दूर होता है.
जरूरतमंदों, गरीबों, बुजुर्गों और असहाय लोगों की मदद या सेवा करें. मान्यता है कि इन लोगों की सेवा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं.
शनि अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने की परंपरा है. पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर प्रार्थना की जाती है. इस दौरान यह ध्यान रखें कि पीपल के पेड़ को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे.
शनि अमावस्या के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने की परंपरा है. मान्यता है कि शनिवार को हनुमान जी की पूजा करने से शनि ग्रह से जुड़े कष्टों में राहत मिलती है.
शनि दोष दूर करने के उपाय
शनि अमावस्या पर कौवों को अनाज या रोटी खिलाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत मिलती है.
काली गाय और काले कुत्ते को रोटी खिलाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है. इसके अलावा, इस दिन पशुओं की देखभाल करने से भी शनि ग्रह से जुड़े दोष दूर होते हैं.
शनि अमावस्या के दिन छाया दान करने की परंपरा है. कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और उसे दान करें.
ये भी पढ़ें: सर्वपितृ अमावस्या 2026: पितरों की विदाई के दिन क्यों दी जाती है पंचबलि, जानें धार्मिक मान्यता
The post Shani Amavasya 2026: 10 अक्टूबर को बन रहा विशेष संयोग, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत के लिए करें ये आसान उपाय appeared first on Naya Vichar.

