CJP Protest : ‘जिंदगी जीने के दो ही तरीके होते हैं…एक जो हो रहा है होने दो, बर्दाश्त करते जाओ…या फिर जिम्मेदारी उठाओ उसे बदलने की.’ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) चीफ अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन से पहले एक्स पर ये लिखा है.
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 25,000 जवान तैनात किए गए हैं. दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर आने-जाने को लेकर पाबंदियां लगाई गई हैं. इसके अलावा दिल्ली की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य संवेदनशील जगहों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है.
अभिजीत दीपके ने एक्स पर क्या लिखा?
प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आपराधिक रिकॉर्ड वाले कई लोग हिरासत में
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली के सभी 15 जिलों में आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अलग-अलग जिलों से करीब 30 से 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है. प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे.
दिल्ली रवाना होने से पहले दीपके
ये भी पढ़ें: Watch Video : दिल्ली प्रदर्शन से पहले बोले अभिजीत दीपके- ‘गुंडे नहीं हैं हम, जेल जाने से नहीं डरते’
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस उन लोगों पर भी नजर रख रही है, जो प्रदर्शन में भीड़ जुटाने या लोगों को शामिल होने के लिए तैयार करने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे लोगों के घरों के बाहर भी निगरानी बढ़ा दी गई है.
The post CJP Protest: ‘जिंदगी जीने के दो ही तरीके होते हैं…’, प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके का रिएक्शन appeared first on Naya Vichar.

