Hot News

Jaya Kishori Quotes: ईमानदारी और सीधेपन को एक न समझें : जया किशोरी

Jaya Kishori Quotes:  प्रसिद्ध कथा वाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी जी ने हाल ही में एक वीडियो में उन्होंने लोगों को जीवन में ईमानदारी, समझदारी और सीधेपन के बीच के फर्क को समझाने की सीख दी. उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग अक्सर ईमानदारी और सीधेपन को एक समझ लेते हैं, जबकि दोनों में गहरा अंतर होता है.

Jaya Kishori Quotes | Honesty and Wisdom: सीधे बनो लेकिन बेवकूफ नही

Jaya Kishori Quotes
Jaya kishori quotes

उन्होंने समाज की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज का दौर ऐसा हो गया है जहां लोग खुद को अच्छा साबित करने के लिए दूसरों की गलतियों को सहते रहते हैं. लेकिन ज़रूरी है कि हम इस सोच को बदलें. अगर कोई आपके साथ अच्छा व्यवहार करता है, तो आप भी उससे अच्छा व्यवहार करें. लेकिन अगर कोई बुरा व्यवहार करता है, तो उससे दूरी बना लें — इसका मतलब ये नहीं कि आप भी वैसा ही व्यवहार करने लगें.

जया किशोरी जी ने जोर देकर कहा कि व्यक्ति को अपनी मर्यादा बनाए रखनी चाहिए. समझदारी ये नहीं कि आप हर किसी से लड़ें, बल्कि ये है कि आप कब, कहां और किससे बात करनी है, ये जानें. अगर कोई आपको बार-बार नीचा दिखा रहा है या आपकी अच्छाई का गलत फायदा उठा रहा है, तो चुप रहना समझदारी नहीं, बल्कि खुद के साथ अन्याय है.

जया किशोरी जी की ये सीख आज के दौर में बेहद प्रासंगिक है, जहां अच्छाई को कमजोरी समझ लिया जाता है. उनका संदेश साफ है — ईमानदार रहो, लेकिन इतने भी सीधे मत बनो कि लोग तुम्हें इस्तेमाल कर जाएं. ज़रूरत है समझदारी और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की.

“आप जैसे हैं, वैसे रहें, लेकिन समझदारी को कभी ना छोड़ें.” – जया किशोरी

Also Read: Chanakya Niti: व्यक्ति को जान से भी प्यारी होती हैं ये 3 चीजें

Also Read: Jaya Kishori | Relationship Tips: लाइफ पार्टनर बनाने से पहले अपने आप से पूछे ये सवाल

Also Read: Chanakya Niti | Chanakya Family Tip: घर की बर्बादी की निशानी है ये एक लक्षण

The post Jaya Kishori Quotes: ईमानदारी और सीधेपन को एक न समझें : जया किशोरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top