Hot News

लगातार तीन बार क्रैक की UPSC परीक्षा, बिहार के यश ने बताया सेल्फ स्टडी से पास होने का तरीका

UPSC Result 2025: बिहार के डेढ दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने इसबार यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में बाजी मारी है. मंगलवार को रिजल्ट जारी हुआ तो टॉप 20 लिस्ट में बिहार के भी तीन अभ्यर्थियों का नाम इसमें शामिल था. वहीं अलग-अलग जिलों से कई अभ्यर्थियों ने इसबार सफलता हासिल की. भागलपुर के रहने वाले यश विशेन ने लगातार तीसरी बार यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की और 452वां रैंक हासिल किया.

पिता का हो चुका है निधन, कलेक्ट्रेट में कार्यरत है मां

यश विशेन भागलपुर के विक्रमशिला कॉलोनी उर्दू बाजार निवासी स्वर्गीय धीरेंद्र कुमार शाही और उमा शाही के पुत्र हैं.यश की सफलता पर उनका परिवार ही नहीं बल्कि पूरा जिला गर्व कर रहा है. यश के पिता का निधन हो चुका है .वो भागलपुर कोर्ट में एपीपी थे. जबकि यश की मां कलेक्ट्रेट में कार्यरत हैं.

ALSO READ: UPSC Result में बिहार का डंका, एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थी सफल, देखिए जिलेवार लिस्ट

तीसरी बार क्रैक की यूपीएससी परीक्षा

यश ने लगातार तीसरी बार यूपीएससी की परीक्षा में बाजी मारी है. बेहतर रैंक के लिए यश ने अपना प्रयास जारी रखा. पहली बार उन्हें 627 रैंक मिला था. उन्हें इस रैंक से संतोष नहीं मिला तो फिर से परीक्षा में बैठे.दूसरी बार 624वां रैंक उन्होंने लाया लेकिन इससे भी वो संतुष्ट नहीं थे. तीसरी बार भी परीक्षा यश ने दिया. उन्हें इसबार 452वां रैंक मिला है और उन्हें लग रहा है कि इसबार उन्हें आइपीएस मिल जाएगा.

यूपीएससी परीक्षा पास करने का दिया मंत्र…

यश की स्कूली पढ़ाई भागलपुर में ही हुई. बोकारो से उन्होंने प्लस टू किया और उसके बाद मरचेंट नेवी की तैयारी करने वो मुंबई गए. मुंबई में ही यश ने आइएएस बनने का फैसला कर लिया और मेहनत में जुट गए थे. यश ने अपनी सफलता का राज बताया. उन्होंने कहा कि यूपीएससी क्रैक करने के लिए सेल्फ स्टडी की भूमिका बड़ी रहती है. जिसमें 10 से 12 घंटे एकाग्र होकर पढ़ने का जज्बा है वह इस दिशा में कदम बढ़ा सकता है.

मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर दी सलाह

यश ने बताया कि आजकल स्टूडेंट के बीच मोबाइल का प्रचलन काफी बढ़ गया है. लेकिन मोबाइल का अगर आप सही इस्तेमाल करते हैं तो यह यह तैयारी में मददगार होता है. लेकिन मोबाइल में भटकाव के भी कई आयाम होते हैं, उससे बचना चाहिए. तब जाकर आप लक्ष्य हासिल कर सकेंगे.

The post लगातार तीन बार क्रैक की UPSC परीक्षा, बिहार के यश ने बताया सेल्फ स्टडी से पास होने का तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top