Hot News

Savarkar Defamation Case : सावरकर पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार

Savarkar Defamation Case : सुप्रीम कोर्ट ने वीडी सावरकर पर टिप्पणी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए राहुल गांधी से कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का मजाक नहीं उड़ाएं. कोर्ट  ने सावरकर के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर मानहानि के मामले में राहुल गांधी को जारी समन रद्द करने से इनकार करने संबंधी इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी. कोर्ट ने वीडी सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी को ‘‘गैरजिम्मेदार’’ बताया है. शीर्ष कोर्ट ने अभिषेक सिंघवी से पूछा कि क्या राहुल गांधी को पता है कि महात्मा गांधी ने भी अंग्रेजों से संवाद में ‘आपका वफादार सेवक’ शब्द का इस्तेमाल किया था.

सावरकर पर टिप्पणी मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को भविष्य में ऐसे बयान नहीं देने के लिए आगाह करते हुए कहा वह इस पर स्वतः संज्ञान ले सकता है. कोर्ट ने कहा, ‘उन्होंने हमें आजादी दिलाई और आप उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं.’ आपराधिक मामले में समन रद्द करने से इनकार करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता और उत्तर प्रदेश प्रशासन को नोटिस जारी किया.

The post Savarkar Defamation Case : सावरकर पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top