Hot News

Jharkhand News: बच्चा चोर की अफवाह पर पहुंची पुलिस पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी क्षतिग्रस्त

Jharkhand News: बरहरवा/बरहेट (साहिबगंज)-बरहेट में बच्चा चोर की अफवाह पर पहुंची पुलिस पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया. हमले में तीन पुलिसकर्मी एएसआई पवन कुमार, हवलदार सादिक अली और ललित चौहान घायल हो गए. इनमें ललित की हालत गंभीर है. इन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. यह मामला गुरुवार की देर रात का है. साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के चिहारपहाड़ गांव की ये घटना है.

शरारती तत्वों ने पुलिस पर किया हमला

इन दिनों क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह काफी फैली हुई है. गुरुवार की देर रात बरहेट थाना क्षेत्र के चिहारपहाड़ गांव में कुछ लोगों द्वारा गांव में बच्चा चोर आ जाने की अफवाह फैला दी गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची तो कोई बच्चा चोर नहीं मिला. पुलिस गांववालों को समझा रही थी कि ऐसी कोई बात नहीं है. तभी गांव के कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये. इसके साथ ही उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

पुलिस ने लिया एक्शन

हमले में घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया. घायल ललित की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इस मामले में एएसआई पवन कुमार के बयान पर बरहेट थाने में 20 नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

शरारती तत्वों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई-एसडीपीओ

बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने कहा कि पुलिस ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए है. लोग कहीं भी किसी तरह की अफवाह फैला देते हैं, यह अच्छी बात नहीं है. ऐसी अफवाह पर जब पुलिस पहुंचती है, तो ये लोग उनसे भी उलझ जाते हैं. ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी.

ये भी पढे़ं: Video: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए IB ऑफिसर मनीष रंजन के परिजनों से मिलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, दिया ये आश्वासन

The post Jharkhand News: बच्चा चोर की अफवाह पर पहुंची पुलिस पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी क्षतिग्रस्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top