Hot News

मृतक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

गढ़पुरा. गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुम्हारसों वार्ड छह निवासी 50 वर्षीय रामरतन सिंह की मौत बाद उनका शव गांव पहुंचते ही घर में मातम पसर गया. घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक राम रतन सिंह अपने भतीजा सौरभ का जेनऊ संस्कार करवाने के लिए लखीसराय के अशोक धाम मंदिर गये थे. वहां हर्षोल्लास जेनऊ कार्यक्रम संपन्न हुआ. उसके बाद कई गाड़ी पर सवार रिश्तेदार के साथ सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे. इस क्रम में एनएच 31 पर सुभाष चौक से कुछ ही दूर पहले एक ट्रक की चपेट में आकर रामरतन सिंह की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई शंभू सिंह ने बताया कि सब लोग अलग-अलग गाड़ी से थे. रामरतन भैया एवं अन्य लोग एक टेंपो से लौट रहे थे. बेगूसराय सुभाष चौक पहुंचने से पहले ही अनियंत्रित गति से आ रहे एक ट्रक में टेंपो में ठोकर मार दिया. इस क्रम में टेंपो चालक गाड़ी ब्रेक किया. इतना में ही मृतक राम रतन सिंह ट्रक चालक को रोक कर सही तरीके से गाड़ी चलाने की नसीहत दे रहे थे. परिवार के लोगों ने बताया कि इसी क्रम में ट्रक चालक एवं रामरतन सिंह में बकझक भी हुआ. इसी दौरान ट्रक चालक ने उन्हें रौंद डाला. इसी वजह से घटनास्थल पर ही राम रतन सिंह की मौत हो गई. इधर पोस्टमार्टम बाद मृतक का शव कुम्हारसों पहुंचते ही गांव का माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया था. परिजनों ने बताया कि मृतक अपने भतीजा सौरभ की मुंडन संस्कार में गए थे. सौरभ के माता-पिता पहले ही स्वर्गवास हो चुके हैं. इसके वजह से ये पिता की साया की तरह उसका सारा देखभाल राम रतन सिंह ही किया करते थे. चुंकि रामरतन सिंह का भी अपना कोई औलाद नहीं था. ऐसे में उनकी मौत से अचानक परिवार के ऊपर इतनी बड़ी आफत आ गया. घटना के बाद मृतक की पत्नी सरिता देवी, भतीजा सौरभ एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. स्थानीय मुखिया सौरभ कुमार ने बताया कि अचानक हुए इतनी बड़ी घटना से पूरे गांव में गम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मृतक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top