Hot News

Video : गेट के पास बैठा था शख्स..तभी भरभराकर गिर गई पूरी बिल्डिंग, दिल्ली हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के इलाके में पांच मंजिला पीजी बिल्डिंग गिरने की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है. हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है. घटनास्थल पर अब भी बचाव अभियान जारी है.

CCTV में कैद हुआ हादसे से पहले का खौफनाक पल

इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें घटना की भयावहता को देखा जा सकता है.

  • वीडियो में बिल्डिंग के गेट के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति बैठे नजर आ रहे हैं.
  • अचानक इमारत की मलबा और धूल नीचे गिरने लगती है.
  • खतरा भांपते ही वह शख्स वहां से भागने की कोशिश करते हैं.
  • इसके कुछ ही सेकेंड बाद पूरी इमारत देखते ही देखते भरभराकर नीचे आ जाती है.
  • चारों तरफ धूल का गुबार छा जाता है और मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है.

बिल्डिंग में चल रहा था पीजी

  • मिली जानकारी के अनुसार सत्य निकेतन की यह इमारत करीब 40-50 साल पुरानी है, जो छात्रों के रहने के लिए पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी.
  • हादसा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ, उस वक्त इमारत में निर्माण और मरम्मत का काम चल रहा था.
  • बताया जा रहा है कि बेसमेंट में खुदाई और मरम्मत के दौरान एक पिलर खिसकने की वजह से इमारत के ढहने की आशंका है. हालांकि, हादसे की अंतिम वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

ये भी पढ़ें: Video : मुझे बचा लो…मलबे में फंसे छात्र ने दिखाया अंदर का मंजर, दिल्ली हादसे की सबसे खौफनाक तस्वीर!

घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  • हादसे के बाद पुलिस, दमकल, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
  • मलबे के अलग-अलग हिस्सों में संभावित स्थानों की पहचान कर उनकी बारीकी से जांच की जा रही है. इस काम में एनडीआरएफ के प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है.
  • पुलिस ने मामले में इमारत के कथित मालिक और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हादसा: बारिश के बीच बेसमेंट में मरम्मत, फिर भरभराकर ढही 5 मंजिला बिल्डिंग, 3 की मौत और पांच की हालत गंभीर

The post Video : गेट के पास बैठा था शख्स..तभी भरभराकर गिर गई पूरी बिल्डिंग, दिल्ली हादसे का CCTV फुटेज
आया सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top