Hot News

TVS Sport को चलाकर भर गया मन? ये 3 बाइक्स अपग्रेड के लिए हैं परफेक्ट, कीमत सिर्फ ₹59,100 से शुरू

अगर आप लंबे समय से टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sport) चला रहे हैं और अब एक नई डेली कम्यूटर बाइक पर अपग्रेड करने का मन बना रहे हैं, तो बाजार में कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं. हिंदुस्तानीय टू-व्हीलर मार्केट में किफायती कीमत और शानदार माइलेज वाली कई नई बाइक्स आ चुकी हैं, जो आपकी डेली की राइड को बेहद आरामदायक और पैसा वसूल बना सकती हैं.

टीवीएस स्पोर्ट की मौजूदा कीमत

टीवीएस स्पोर्ट देश की पॉपुलर और बजट फ्रेंडली बाइक्स में से एक मानी जाती है. इस बाइक की शुरुआती आधिकारिक एक्स-शोरूम कीमत 59,100 रुपये है. अगर आप इससे बेहतर फीचर्स या अलग राइडिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो 59 हजार रुपये की शुरुआती रेंज में कुछ बेहतरीन अपग्रेड ऑप्शंस चुन सकते हैं.

हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe)

होंडा शाइन 100 (सौजन्य: होंडा मोटर)

जापानी कंपनी होंडा की यह बाइक 100 सीसी सेगमेंट में एक नया और काफी आरामदायक विकल्प बनकर उभरी है. होंडा शाइन 100 की आधिकारिक एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये से शुरू होती है. इसमें 98.98 सीसी का रिफाइंड इंजन लगा है, जो बेहतरीन पिकअप और शानदार माइलेज देता है. इसका हल्का वजन और आरामदायक सीट शहर के ट्रैफिक में रोज सफर करने वाले राइडर्स के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होता है.

ये भी पढ़ें: Hero HF 100 चलाकर हो गए बोर? अपग्रेड के लिए ये 5 बाइक्स हैं बेहतर ऑप्शन, कीमत ₹60 हजार से शुरू

बजाज प्लेटिना 110 (Bajaj Platina 110)

अगर आप ज्यादा कंफर्ट और थोड़ा बड़ा इंजन चाहते हैं, तो बजाज प्लेटिना 110 आपके लिए सबसे सही अपग्रेड हो सकती है. इस बाइक की शुरुआती आधिकारिक एक्स-शोरूम कीमत 69,284 रुपये है. इसमें 115.45 सीसी का ज्यादा ताकतवर इंजन मिलता है, जो लंबे सफर में भी बढ़िया परफॉरमेंस देता है. खराब सड़कों पर झटकों से बचाने के लिए इसमें खास सस्पेंशन सेटअप दिया गया है, जिससे सफर काफी आरामदायक रहता है.

ये भी पढ़ें: रोजाना सफर के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स, कीमत 1 लाख रुपये से भी कम

किसे खरीदना है आपके लिए सबसे बेहतर

अगर आपकी प्राथमिकता सबसे कम बजट, सस्ता मेंटेनेंस और मजबूती है, तो हीरो एचएफ डीलक्स आपके लिए सबसे सही विकल्प रहेगी. वहीं अगर आप शहर के ट्रैफिक में रोजाना स्मूथ राइडिंग, बिना आवाज वाला रिफाइंड इंजन और बेहतर माइलेज चाहते हैं, तो होंडा शाइन 100 चुनना एक समझदारी भरा फैसला होगा. लेकिन अगर आपका रोज का सफर थोड़ा लंबा है और आपको खराब सड़कों पर बेहतरीन कंफर्ट के साथ ज्यादा पावरफुल इंजन चाहिए, तो बजाज प्लेटिना 110 सबसे शानदार अपग्रेड साबित होगी.

The post TVS Sport को चलाकर भर गया मन? ये 3 बाइक्स अपग्रेड के लिए हैं परफेक्ट, कीमत सिर्फ ₹59,100 से शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top