Hot News

Heavy Rain Alert: UP, बिहार, झारखंड और MP समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Heavy Rain Alert: मौसम केंद्र रांची (IMD Ranchi) द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, राज्य में 7 सितंबर से 12 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

7-8 सितंबर: आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, वज्रपात और गर्जन की संभावना है.

9 सितंबर: पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और हजारीबाग जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

10 से 12 सितंबर: राज्य में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

मध्य प्रदेश: 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 7 से 12 सितंबर के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गर्जन-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा.

7 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश: गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

राजस्थान: जयपुर, भरतपुर और कोटा में हल्की बारिश

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 7 सितंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. हालांकि जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.

पश्चिम बंगाल के लिए मौसम का अलर्ट (7-12 सितंबर)

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल: 7 से 12 सितंबर के दौरान बड़े या पूरे इलाके में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.

गंगा के मैदानी इलाके: 7 से 10 सितंबर के दौरान काफी बड़े या पूरे क्षेत्र में तेज बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट है.

कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली (छिटपुट बारिश)

गंगा के मैदानी इलाके: 11 और 12 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है.

भारी बारिश का अलर्ट

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल: 7-8 सितंबर और 11-12 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

गंगा के मैदानी इलाके: 7 से 9 सितंबर के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

गंगा के मैदानी इलाके: 7 सितंबर को मध्यम से लेकर तेज बिजली कड़कने (Lightning Activity) की विशेष चेतावनी जारी की गई है.

The post Heavy Rain Alert: UP, बिहार, झारखंड और MP समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top