नया विचार विभूतिपुर- थाना क्षेत्र पतैलिया वार्ड 5 निवासी उदगार चौरसिया (65) का मौत ठनका गिरने से हो गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में मुखिया राजकुमार महतो ने बताया कि वह खेत वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच तेज ब्रजपात के साथ बारिश शुरू हुई। इसी के चपेट में आने से रास्ते में ही उनकी मौत हो गई है। परिजनों द्वारा घर लाया गया है