Hot News

Saran News : दो पक्षों के बीच मारपीट में 14 लोगों पर प्राथमिकी

मढ़ौरा. थाना क्षेत्र के हसनपुरा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. मामले में पुलिस ने 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रथम पक्ष से हसनपुरा निवासी सुदर्शन महतों की पत्नी लालसा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि वह अपने घर के बाहर साफ सफाई कर रही थी तभी साहेब महतों, लखपाति देवी, सुरज महतो, कुंदन महतों समेत पांच लोग हाथ में लाठी, डंडा लेकर गाली गलौज करने लगे और मारपीट शुरु कर दी. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गयी. इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्यों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की. वहीं दुसरे पक्ष से लाखपति देवी ने कहा है कि वह खेत में पानी डाल रही थी तभी उसी गांव के सुर्दशन महतों, लालसा देवी, अंशु कुमार, शुभनाथ महतों समेत कुल नौ नामित लोग लाठी, डंडा लेकर उसके पास आये और उसके साथ मारपीट किये. आरोपियों ने उसका बाल पकड़ कर मारपीट किये जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी. बचाव करने पहुंचे उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Saran News : दो पक्षों के बीच मारपीट में 14 लोगों पर प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top