Hot News

Saran News : पीर मकेर पंचायत में आवास योजना को लेकर विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

मकेर. पीर मकेर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिश्वतखोरी और विवाद का मामला सामने आया है. इसको लेकर दोनों पक्षों ने अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिससे मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पहली प्राथमिकी आवास लाभुकों द्वारा दर्ज करायी गयी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बीडीसी प्रतिनिधि रविन्द्र साह और उनके सहयोगी बबुआ नंद निराला ने आवास योजना के तहत लाभ पाने के लिए लाभुकों से 20-20 हजार रुपये रिश्वत ली. आरोप यह भी है कि आगे की किस्त में भी रिश्वत की मांग की गयी थी. इस मामले में जिन लाभुकों ने शिकायत दर्ज करायी है, उनके नाम हैं बेबी देवी, सुनर पति देवी, बबिता देवी, शांति देवी और सूरत देवी. वहीं दूसरी ओर बीडीसी सदस्य संगीता देवी ने थाने में शिकायत दी है कि शुक्रवार को जब वह अपने पति के साथ क्षेत्र में जनता से मिलने जा रही थीं, उसी दौरान ब्रह्म स्थान के पास राम पुकार महतो, दीपक महतो, आलोक महतो, धर्मेंद्र शर्मा, जितेंद्र समेत चार अज्ञात लोगों ने उन पर देशी कट्टा दिखाकर मारपीट की, एक हजार रुपये और झुमका छीन लिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Saran News : पीर मकेर पंचायत में आवास योजना को लेकर विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top