Hot News

आरपीएफ ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

कटिहार आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर आरपीएफ निरीक्षक के नेतृत्व में आरपीएफ ने कटिहार प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान स्त्री कोच एवं विकलांग कोच सफर करने वाले 36 रेलयात्रियों को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म व सिलीगुड़ी कटिहार, अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन, कटिहार जोगबनी पैसेंजर ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान स्त्री कोच एवं विकलांग कोच में सफर कर रहे अवैध यात्रियों को पकड़ा. आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि स्त्री कोच में सफर कर रहे पुरुष रेल यात्री तथा विकलांग कोच में सफर कर रहे यात्रियों को रेलवे एक्ट उल्लंघन में पकड़ कर उन यात्रियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आरपीएफ ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top