दिल्ली में विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए मेट्रो और यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. DMRC ने देर रात दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की जानकारी दी. जिन छह स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहेंगे, उनमें पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड शामिल हैं..
ITO और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ITO और आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंधों और डायवर्जन की घोषणा की है. यह व्यवस्था डीडीयू मार्ग पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए की गई है.
ANI ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी-
‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च
ये प्रतिबंध विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर लगाए गए हैं. विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
‘चलो दिल्ली-मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ नाम से आयोजित इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक और बैलेट पेपर से मतदान की व्यवस्था बहाल करने जैसी मांगें उठाई जानी हैं.
ये भी पढ़ें: कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जो दीपके के बाद संभाल रहे हैं CJP प्रोटेस्ट की कमान
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात के लिए समय मांगा था. उन्हें अपनी मांगों और चिंताओं से जुड़ा ज्ञापन सौंपना था.
हालांकि, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश ने यह कहते हुए मुलाकात का अनुरोध स्वीकार नहीं किया कि इसी तरह के मामले पहले से सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं. सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में दोनों नेताओं को ईमेल के जरिए जवाब भेजा गया.
The post दिल्ली में आज फिर बंद रहेंगे 6 मेट्रो स्टेशन, सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष के मार्च को लेकर सुरक्षा सख्त appeared first on Naya Vichar.

