Hot News

एक ही रात तीन घरों से चोरों ने नकदी व जेवर समेत लाखों के सामान उड़ाये

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के सबैजोर गांव में एक ही रात चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. दरअसल, सबैजोर गांव में रविवार रात को अज्ञात चोरों तीन घरों में ताला तोड़ नकदी, जेवर समेत अन्य सामान की चोरी की घटना का अंजाम दिया है. पीड़ित महेंद्र रवानी ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य सूर्याहु पर्व का प्रसाद लेने गये थे. वे लोग दूसरे कमरे में सोये थे. सोमवार सुबह उठकर देख की बगल के तीन कमरों का ताला टूटा हुआ है. घर का सारा सामान कमरे में बिखरा पड़ा है. साथ ही रूम में रखा अलमीरा, बक्से और ट्रंक का ताला तोड़ कर 30 हजार नकद और सोना और चांदी के जेवर जिसकी कीमत लगभग एक लाख 50 हजार रुपये, छोटे भाई शेलेंद्र रवानी के घर से 20 हजार रुपये नकद और जेवर व बड़े भाई योगेंद्र रवानी के घर से 10 हजार नकद और अन्य सामान गायब था. वहीं, समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना थाने को नहीं दी थी. ——- सबैजोर गांव में चारों ने बंद घरों का बनाया निशाना रविवार रात थाने के सबैजोर गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बना लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एक ही रात तीन घरों से चोरों ने नकदी व जेवर समेत लाखों के सामान उड़ाये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top