Hot News

Deoghar News : तेज रफ्तार ऑटो ने राहगीर को मारा धक्का, घायल अवस्था में छोड़कर चालक फरार

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के दर्शनीया मोड़ के समीप सोमवार को एक तेज गति से आ रहे ऑटो ने पैदल जा रहे राहगीर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया है. घटना के संबंध में घायल रांगा मोड़ निवासी छोटू तुरी ने बताया कि वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था. इसी बीच दर्शनीया मोड़ के समीप एक तेज गति से आ रहे ऑटो ने उसे पीछे से धक्का मार दिया और चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया. टक्कर इतनी जोर थी कि छोटू तुरी सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया. घायल के पैर और सिर में गंभीर चोटें आयी हैं. चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर है, लेकिन उसे निगरानी में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar News : तेज रफ्तार ऑटो ने राहगीर को मारा धक्का, घायल अवस्था में छोड़कर चालक फरार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top